COLORS :   ससुराल सिमर का’ सीजन 2 कलर्स चैनल पर - Update Now News

COLORS :   ससुराल सिमर का’ सीजन 2 कलर्स चैनल पर

~दीपिका कक्कड़ और जयति भाटिया करेंगी वापसी, वहीं राधिका मुत्थुकुमार बनेंगी नई सिमर~

~यह शो 26 अप्रैल, 2021 से हर सोमवार से शुक्रवार शाम 6.30 बजे कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा ~

मुंबई : लगभग एक दशक पहले चर्चित फैमिली ड्रामा ‘ससुराल सिमर का‘ ने दर्शकों के दिलों को छुआ था। उस शो में सिमर और उसके परिवार की कहानी दर्शायी गयी थी। उस शो में कई ऐसे प्यारे किरदार रहे थे, जिनका नाम घर-घर में मशहूर हो गया था, जिनमें सिमर और माताजी का नाम शामिल है। आज भी ये किरदार लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाये हुए हैं। टेलीविजन पर इतिहास रचने के बाद और लगातार 7 साल तक उनका मनोरंजन करने के बाद, कलर्स का ऐतिहासिक शो ‘ससुराल सिमर का‘ अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने वाला है। बिलकुल नये अवतार में इस शो में नई (छोटी) सिमर (राधिका मुत्थु कुमार अभिनीत) के जीवन को दिखाया जायेगा। वह एक सिंगर बनाना चाहती है लेकिन उसकी जिंदगी एक अलग ही मोड़ लेती है जब उसकी मुलाकात बड़ी सिमर (दीपिका कक्कड़ अभिनीत) और गीतांजलि देवी (जयति भाटिया) से होती है। रश्मि शर्मा टेलीफिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस ‘ससुराल सिमर का‘ 2 का प्रीमियर 26 अप्रैल 2021 को किया जायेगा। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार, शाम 6.30 बजे, कलर्स पर होगा।

एक साधारण लेकिन इरादों की पक्की छोटी सिमर अपनी बहनों में सबसे छोटी है। वह अपनी बहनों की छाया में पली-बढ़ी है। बड़ी सिमर की तरह ही, उसमें वो संस्कार और उसूल हैं, लेकिन वो आज के जमाने की लड़की है, उसके सपने हैं और वह संगीत की दुनिया में अपनी जगह बनाना चाहती है। वहीं दूसरी तरफ गीतांजलि देवी पुराने ख्यालातों की है और वह अपने पोते आरव (अविनाश मुखर्जी) के लिये एक ऐसी लड़की चाहती है, जिसके सपने ना हों। एक ऐसी लड़की जो अपने परिवार को अपने सपनों से ऊपर रखे। वह बड़ी सिमर को सही लड़की तलाश करने की जिम्मेदारी देती है। उसकी तलाश उसे छोटी सिमर तक ले जाती है जोकि आदर्श तो है लेकिन गीतांजलि देवी की उम्मीदों से अलग। उनकी जिंदगियां आपस में जुड़ी हुई हैं और उनके विचारों के मतभेद के साथ शुरू होता है छोटी सिमर का सफर। वह अपनी नई जिंदगी और रिश्ते की तलाश कर रही है।

शो के बारे में नीना इलाविया जयपुरिया, हेड, हिन्दी मास एंटरटेनमेन्ट एवं किड्स टीवी नेटवर्क, वायाकॉम 18, कहती हैं, ‘‘कलर्स में हम इस बात को पूरे दिल से मानते हैं कि कहानियों में वो ताकत होती है कि इस मुश्किल समय में भी सुकून देती है। पूरा देश इस महामारी से लड़ रहा है, ऐसे में कलर्स लगातार अपने दर्शकों के लिये बेहतरीन मनोरंजन लाने की कोशिश कर रहा है। साथ ही अपने सभी कलाकारों और क्रू की सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रहा है। हमें इस बात की बेहद खुशी हो रही है कि हम अपने ऐतिहासिक शो ‘ससुराल सिमर का‘ का दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं एक नई कहानी के साथ। इसमें नये और पुराने किरदार हैं और साथ ही यह प्राइम टाइम के पहले के 6.30 बजे वाले स्लॉट को भी बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस शो की वापसी पर मनीषा शर्मा, चीफ कंटेंट ऑफिसर, वायाकॉम18 का कहना है, ‘‘ससुराल सिमर का‘ हमारे बेहतरीन शोज़ में से एक है। इस शो ने सफलता का स्वाद चखा है और दर्शकों का चहेता शो होने का खिताब भी हासिल किया है। इसका दूसरा सीजन लाने को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं और नई सिमर की कहानी के साथ हम इस शो की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी हम देखेंगे कि नई सिमर, जोकि पुरानी सिमर की परछाई है, वह गलत चीजों के खिलाफ आवाज उठाती है, अलग सोच के साथ संघर्ष करती है और एक नये सफर पर आगे बढ़ती है। हमें बेहद खुशी है कि दीपिका कक्कड़ और जयति भाटिया इस शो में वापस लौट आये हैं, जिन्होंने सही मायने में इस शो की सफलता में योगदान दिया है। हम रश्मि शर्मा टेलीफिल्म्स के साथ अपनी साझीदारी को नया रूप दे रहे हैं तो हमें एक बार फिर इतिहास रचने की उम्मीद है।‘’

प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा कहती हैं,‘‘हमने एक दशक पहले ‘ससुराल सिमर का‘ के सफर की शुरूआत की थी और हर बार इसका जिक्र हमें पुरानी यादों में लेकर जाता है। इस शो की सफलता आज भी हमारे जेहन में बनी हुई है और इस शो को वापस लाते हुए मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है। यह शो मेरे दिल के बहुत करीब है। इस नये सीजन में हम दर्शकों के सामने नई सिमर को लेकर आ रहे हैं, जिसे राधिका मुत्थुकुमार निभा रही हैं। इसमें उसके सफर को दिखाया गया है। दीपिका और जयति भाटिया के साथ दोबारा काम करना बहुत अच्छा अनुभव है। दोनों ही इस शो का पर्याय थीं और आगरा में शूटिंग का अनुभव कमाल का रहा। मुझे उम्मीद है कि पहले सीजन की तरह ही हम वही सफलता फिर दोहरा पायेंगे और दर्शकों का प्यार पा सकेंगे।‘’

दोबारा अपनी भूमिका निभाने के बारे में दीपिका कक्कड़ कहती हैं, ‘‘सिमर एक ऐसा किरदार है जो ना सिर्फ मेरे दिल के करीब है, बल्कि एक एक्टर के तौर पर इसने मुझे पहचान भी दिलायी। इस शो के साथ मेरा 6 साल का बड़ा ही खूबसूरत रिश्ता रहा है। मैं और दर्शक वापसी को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस शो के दूसरे सीजन में सिमर एक नये अवतार में नज़र आयेगी, जोकि बहू ढूंढने का बेहद ही महत्वपूर्ण काम करने वाली है। एक ऐसी बहू जो गीतांजलि देवी की परछाई हो। मुझे इस नये सफर का बेसब्री से इंतजार है।‘’

इस शो पर वापसी करने के बारे में जयति भाटिया कहती हैं, ‘‘सीजन 1 में माताजी का किरदार ऐसा रहा है जिसने मुझे इतने सालों तक पहचान दिलायी है और अब दूसरे सीजन में मैं उसकी बहन गीतांजलि देवी की भूमिका निभा रही हूं। माताजी की तरह ही परिवार की बागडोर उनके ही हाथ में है। उसे अपने पोते के लिये एक आदर्श बहू की तलाश है। यह मेरे लिये बेहतरीन पल हैं और इस शो में वापस लौटने पर बहुत खुशी महसूस हो रही है। मुझे नये कलाकारों और दीपिका कक्कड़ के साथ दोबारा काम करने का बेसब्री से इंतजार है।‘’

नई सिमर की भूमिका निभाने के बारे में राधिका मुत्थुकुमार कहती हैं, ‘‘ऐसा बहुत कम होता है कि आपको एक स्थापित किरदार निभाने का मौका मिले, जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला हो। और सिमर एक ऐसा ही किरदार है। इस नाम से ना केवल पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं बल्कि हमने जो अनूठे किरदार और ड्रामा देखा है वह भी आंखों के सामने तैर जाता है। दर्शकों ने हमेशा ही दीपिका कक्कड़ को सिमर के रूप में पहचाना है। ऐसे में उनसे यह खिताब लेना और छोटी सिमर की भूमिका निभाना मेरे लिये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। वह एक सरल लेकिन पक्के इरादों वाली लड़की है। उसका सपना एक सिंगर बनने का है। मुझे इस सफर की शुरूआत करने का बेसब्री से इंतजार है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक नई सिमर को ढेर सारा प्यार देंगे।‘’

आरव की भूमिका निभाने वाले अविनाश मुखर्जी कहते हैं, ‘‘ससुराल सिमर का‘ एक ऐसा शो है जिसने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनायी है और इस शो का हिस्सा बनकर बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। आरव का मेरा किरदार गीतांजलि देवी के पोते का, जो बेहद संतुलित है और वह अपना फैमिली बिजनेस देखने इंडिया लौटा है। फिलहाल तो आगरा में शूटिंग करने में काफी मजा आ रहा है और मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शकों को हमारी कोशिशें पसंद आयेगी। कलर्स के साथ काम करना हमेशा से ही बेहतरीन अनुभव रहा है और मुझे नये सफर की शुरूआत करने का बेसब्री से इंतजार है।‘’

एक बार फिर सिमर की बेहतरीन कहानी, 26 अप्रैल से, सोमवार से शनिवार शाम 6.30 बजे कलर्स पर

×
Date : 23 April 2021 Posted By : EDITOR
COLORS :   ससुराल सिमर का’ सीजन 2 कलर्स चैनल पर
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Pratik Gandhi, Maniesh Paul, Sameera Reddy and Atul Khatri turn Singapore into their very own family playground in ‘The Great Indian Family Holiday: Singapore Edition’

📰 Generate e-Paper Clip Pratik Gandhi, Maniesh Paul, Sameera Reddy and Atul Khatri turn Singapore into their very own family playground in ‘The Great Indian Family Holiday: Singapore Edition’ Streaming exclusively on JioHotstar from 31stOctober, Singapore Tourism Board’s (STB’s) new travel series follows four beloved Indian celebrities and their families as they explore the experiences […]

Ishaan Khatter Reveals How Shahid Kapoor Inspired His Character in The Royals Season 2 on Netflix’s The Great Indian Kapil Show

📰 Generate e-Paper Clip Ishaan Khatter Reveals How Shahid Kapoor Inspired His Character in The Royals Season 2 on Netflix’s The Great Indian Kapil Show The episode brings out hilarious first-meeting stories, relationship revelations and a glimpse into Ishaan’s equation with his older brother. Mumbai: The Diwali celebrations continue on Netflix’s The Great Indian Kapil […]