Corona Vaccine Serum Institute

Corona Vaccine Serum Institute : जून में कोविशील्ड की 10 करोड़ खुराक का उत्पादन और सप्लाई करेगी सीरम इंस्टीट्यूट

जून में कोविशील्‍ड का उत्‍पादन बढ़ाकर 6.5 करोड़, जुलाई में 7 करोड़ व अगस्‍त और सितंबर में 10-10 करोड़ कर देगी। भारत में अभी वैक्‍सीनेशन के लिए सीरम इंस्‍टीट्यूट की कोविशील्‍ड और भारत बायोटेक की कोवैक्‍सीन का इस्‍तेमाल हो रहा है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्‍सीन की किल्‍लत के बीच बड़ी राहत की खबर है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने जून में कोविशील्ड वैक्‍सीन की नौ से 10 करोड़ डोज के प्रोडक्‍शन और सप्‍लाई का दावा किया है। इस बारे में उसने सरकार को सूचित किया है। कई राज्य कोविड-19 वैक्‍सीन की कमी की शिकायत करते रहे हैं। ऐसे में एसआईआई का यह आश्‍वासन केंद्र सरकार को बड़ी राहत देगा। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह को एसआईआई ने एक पत्र भेजा था। इसमें उसने कहा था कि महामारी के कारण खड़ी हुई चुनौतियों के बावजूद उसके कर्मचारी 24 घंटे काम कर रहे हैं। एसआईआई में सरकारी और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने पत्र में कहा, ‘हमें यह बताते हुए प्रसन्नता है कि हम जून के महीने में कोविशील्ड टीके की नौ से 10 करोड़ डोज का उत्पादन और आपूर्ति करने में सक्षम होंगे। यह मई में हमारी उत्पादन क्षमता 6.5 करोड़ डोज की तुलना में अधिक है।

×
Date : 31 May 2021 Posted By : EDITOR
Corona Vaccine Serum Institute : जून में कोविशील्ड की 10 करोड़ खुराक का उत्पादन और सप्लाई करेगी सीरम इंस्टीट्यूट
News Image

जून में कोविशील्‍ड का उत्‍पादन बढ़ाकर 6.5 करोड़, जुलाई में 7 करोड़ व अगस्‍त और सितंबर में 10-10 करोड़ कर देगी। भारत में अभी वैक्‍सीनेशन के लिए सीरम इंस्‍टीट्यूट की कोविशील्‍ड और भारत बायोटेक की कोवैक्‍सीन का इस्‍तेमाल हो रहा है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्‍सीन की किल्‍लत के बीच बड़ी राहत की खबर है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने जून में कोविशील्ड वैक्‍सीन की नौ से 10 करोड़ डोज के प्रोडक्‍शन और सप्‍लाई का दावा किया है। इस बारे में उसने सरकार को सूचित किया है। कई राज्य कोविड-19 वैक्‍सीन की कमी की शिकायत करते रहे हैं। ऐसे में एसआईआई का यह आश्‍वासन केंद्र सरकार को बड़ी राहत देगा। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह को एसआईआई ने एक पत्र भेजा था। इसमें उसने कहा था कि महामारी के कारण खड़ी हुई चुनौतियों के बावजूद उसके कर्मचारी 24 घंटे काम कर रहे हैं। एसआईआई में सरकारी और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने पत्र में कहा, ‘हमें यह बताते हुए प्रसन्नता है कि हम जून के महीने में कोविशील्ड टीके की नौ से 10 करोड़ डोज का उत्पादन और आपूर्ति करने में सक्षम होंगे। यह मई में हमारी उत्पादन क्षमता 6.5 करोड़ डोज की तुलना में अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

📰 Generate e-Paper Clip फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल […]

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]