Uttar Pradesh: 1 जून से UNLOCK हो रहा है UP - Update Now News

Uttar Pradesh: 1 जून से UNLOCK हो रहा है UP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए लागू किया गया लॉकडाउन एक जून से धीरे-धीरे खुलना शुरू हो जाएगा। अनलॉक की प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार ने रविवार को गाइडलाइन्स जारी की हैं। गाइडलाइन्स के अनुसार, कंटेनमेंट जोन के बाहर 1 जून से सुबह 7 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति होगी। वहीं इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहना अनिवार्य होगा। नई कोरोना गाइडलाइन्स के अनुसार, जिन जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के 600 से कम एक्टिव केस हैं, वहां हफ्ते में 5 दिन बाजार खुलेंगे हालांकि नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। वहीं, जिन जिलों में 600 से अधिक एक्टिव केस हैं, वहां कर्फ्यू पहले की तरह ही जारी रहेगा। राज्य में ऐसे कुल 20 जिले हैं, जहां अभी कोरोना के 600 से ज्यादा एक्टिव केस हैं। यहां कोरोना कर्फ्यू में कोई छूट नहीं होगी। उत्तर प्रदेश में कुल 20 जिलों में अभी 600 से ज्यादा एक्टिव केस हैं, यह जिले- मेरठ, लखनऊ, सहारनपुर, वाराणसी, गाज़ियाबाद, गोरखपुर, मुज़फ्फरनगर, बरेली, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, झांसी, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, सोनभद्र, जौनपुर, बागपत, मुरादाबाद, ग़ाज़ीपुर, बिजनौर और देवरिया हैं। यहां फिलहाल कोरोना कर्फ्यू में कोई राहत नहीं दी जाएगी। इन जिलों में पहले की तरह स्कूल, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे. सिनेमा, मॉल, जिम, पूल्स पूर्णतः बंद रहेंगे। इसके साथ ही सभी फ़्रंटलाइन सरकारी दफ़्तरों में पूरी उपस्थिति रहेगी जबकि बाकी जगहों पर पचास प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम कर सकेंगे। माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन क्लास विभागीय फ़ैसले के हिसाब से चल सकेंगे। वहीं सभी धार्मिक स्थलों में पांच से ज़्यादा लोग एक साथ नहीं रह सकेंगे। वहीं समस्त प्रदेश में गेहूं क्रय केंद्र एवं राशन की दुकानें खुली रहेंगी

×
Date : 31 May 2021 Posted By : EDITOR
Uttar Pradesh: 1 जून से UNLOCK हो रहा है UP
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने

📰 Generate e-Paper Clip टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए […]