Coronavirus Guideline 2021 : कोविड-19 रोकथाम गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन - Update Now News

Coronavirus Guideline 2021 : कोविड-19 रोकथाम गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन

गृह मंत्रालय के द्वारा जारी कोरोना की ये नई गाइडलाइन पूरे देश में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लागू रहेगी।

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी राज्य सरकारों को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस पुरे मामले की निगरानी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इसके साथ ही हर तरह की परिस्थितियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि कई राज्यों ने अपने यहां बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए कई कदम भी उठाए हैं। कहीं लॉकडाउन लगाया गया है तो कहीं नाइट कर्फ्यू लगाई गई है। लेकिन केंद्र सरकार की योजना इस बार धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही देश की अर्थव्यवस्था को ज्यादा कमजोर करने की नहीं है। ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्रालय की तरफ से देशभर में कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए 1 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल 2021 के लिए कोरोना गाइडलाइन जारी की गई है और इसे सभी राज्यों और केंद्रशाषित प्रदेशों को भेजा गया है। इस गाइडलाइन में इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि जहां कोरोना का प्रसार तेज है वहां व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट -ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान एक ऐतिहासिक फैसला वॉशिंगटन । अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर अब डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखा जाएगा। इस फैसले के तहत एयरपोर्ट का नया नाम […]

एलपीजी संकट से थमीं फैक्ट्रियां, कालाबाजारी के बीच मजदूरों का मजबूरी वाला पलायन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एलपीजी संकट से थमीं फैक्ट्रियां, कालाबाजारी के बीच मजदूरों का मजबूरी वाला पलायन नई दिल्ली। मिडिल-ईस्ट में जारी भीषण युद्ध की तपिश अब भारतीय रसोई और औद्योगिक गलियारों तक पहुंच गई है। कच्चे तेल और गैस की वैश्विक आपूर्ति बाधित होने से भारत के कई राज्यों में एलपीजी का गंभीर […]