बिहार में अपराधियों ने बैंक से 48 लाख रुपए लूटे - Update Now News

बिहार में अपराधियों ने बैंक से 48 लाख रुपए लूटे

 

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने एक बैंक में धावा बोलकर करीब 48 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, चकिया-केसरिया रोड स्थित बजरंगी नगर के आईसीआईसीआई बैंक में बुधवार को कामकाज चल रहा था। तभी, दोपहर के बाद ग्राहक के रूप में पांच की संख्या में बदमाश बैंक में घुसे और हथियार लहराते हुए बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को धमकी देने लगे। ग्राहक और कर्मचारी कुछ समझ पाते कि दो बदमाश कैश काउंटर के पास जाकर सभी रुपए लूट लिए और फिर सभी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा भी बैंक पहुंचे। घटना को लेकर शाखा प्रबंधक और बैंक के अन्य कर्मियों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि करीब 48 लाख रुपए लुटेरे लूटकर फरार हुए है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
–आईएएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]