Praveen Kumar Khariwal State Press Club MP

Indore : स्टेट प्रेस क्लब, मप्र : भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन 14, 15 एवं 16 अप्रैल

 

स्टेट प्रेस क्लब, मप्र : भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन 14, 15 एवं 16 अप्रैल

स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल बताया कि इस भारतीय पत्रकारिता महोत्सव को पत्रकारिता में इंदौर को वैश्विक पहचान दिलाने वाले वरिष्ठ पत्रकार स्व. राहुल बारपुते, स्व. प्रभाष जोशी, स्व. राजेन्द्र माथुर, स्व. माणिकचंद वाजपेयी, स्व. शरद जोशी, स्व. अभय छजलानी एवं स्व. वेद प्रताप वैदिक को समर्पित किया गया है।

इंदौर। स्टेट प्रेस क्लब, मप्र द्वारा 14, 15 एवं 16 अप्रैल को भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ‘मीडिया और समाज : दरकता विश्वास’ विषय पर केंद्रित महोत्सव में भाग लेने के लिए देश के 100 से अधिक वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक इंदौर आ रहे हैं। आयोजन के दौरान मीडिया की आचार संहिता पर केंद्रित स्मारिका नैतिकता का प्रकाशन भी किया जाएगा। महोत्सव में श्रेष्ठ खोजी पत्रकारिता करने वाले 17 वरिष्ठ पत्रकारों को सुरेन्द्र प्रतापसिंह स्मृति मीडिया अवॉर्ड से अलंकृत किया जाएगा। शहर में बेहतर कार्य करने वाले मीडियाकर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
यह जानकारी स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल, मुख्य महासचिव नवनीत शुक्ला एवं कार्यक्रम संयोजक सुदेश तिवारी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस भारतीय पत्रकारिता महोत्सव को पत्रकारिता में इंदौर को वैश्विक पहचान दिलाने वाले वरिष्ठ पत्रकार स्व. राहुल बारपुते, स्व. प्रभाष जोशी, स्व. राजेन्द्र माथुर, स्व. माणिकचंद वाजपेयी, स्व. शरद जोशी, स्व. अभय छजलानी एवं स्व. वेद प्रताप वैदिक को समर्पित किया गया है। यह महोत्सव का अनवरत 15वां वर्ष है।
शुभारंभ 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे रविन्द्र नाट्य गृह
महोत्सव का शुभारंभ 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे रविन्द्र नाट्य गृह (आरएनटी) में होगा। उद्घाटन सत्र में मीडिया और समाज दरकता विश्वास विषय पर मंथन किया जाएगा। इस सत्र में वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र राय (नई दिल्ली), ओम थानवी (जयपुर), जयशंकर गुप्ता (नई दिल्ली), रमेश शर्मा (भोपाल), सना परवीन वारिस (हैदराबाद), कुमार राकेश (नई दिल्ली) और राधेश्याम राय (नई दिल्ली) वक्ता होंगे। मुख्य अतिथि प.पू. उत्तम स्वामीजी के हाथों प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश मेहता को श्रीनरेश मेहता स्मृति लाईफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से अलंकृत किया जाएगा।
इसी दिन के दूसरे सत्र में दोपहर 2.00 बजे ‘कार्टून की लोकप्रियता और चुनौतियां’ विषय पर मंथन होगा। इस सत्र में वरिष्ठ कार्टूनिस्ट राजेन्द्र घोड़पकर (नई दिल्ली), मनोज सिन्हा (नई दिल्ली), संदीप अध्वर्यु, नीलेश खरे (नई दिल्ली), पवन कुमार (पटना), अभिषेक तिवारी (जयपुर), नीलेश खरे (नई दिल्ली) एवं इस्माइल लहरी (इंदौर) भाग लेंगे। इस दिन शाम 7 बजे श्रीमाया सेलिब्रेशन एबी रोड़ पर इंदौर के मीडियाकर्मियों को अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
दूसरे दिन ये शख्‍सियत होंगी शामिल
आयोजन के दूसरे दिन 15 अप्रैल को प्रात: 11 बजे ‘रेडियो से टीवी पत्रकारिता’, ‘आवाज़ और अंदाज’ विषय पर मंथन किया जाएगा। इस मंथन में हरीश भिमानी (मुंबई), युनूस खान (मुंबई), मनोज भोयर (नई दिल्ली), कपिल शर्मा (नई दिल्ली), डॉ. मानसिंह परमार (इंदौर), संजय पटेल (इंदौर) एवं आरजे वैनू भट्ट (इंदौर) भाग लेंगे। दूसरे सत्र में खोजी पत्रकारिता सच, सच्चाई और साहस विषय पर मंथन किया जाएगा। इस मंथन में निर्मल पाठक (नई दिल्ली), श्यामलाल यादव (नई दिल्ली), विकास मिश्रा (नागपुर), सुमित अवस्थी (नई दिल्ली), दिनेश मनेसरा (नैनीताल), रन्जू ऐरी (चंडीगढ़), सुभाष झा (देहरादून) एवं सत्येन्द्र प्रताप सिंह (कोलकाता) भाग लेंगे। इस सत्र में प्रदेश के 17 वरिष्ठ पत्रकारों को सुरेन्द्र प्रताप सिंह स्मृति अवॉर्ड से अलंकृत किया जाएगा। आयोजन के अंतिम दिन 16 अप्रैल को प्रात: 11 बजे ‘विदेशी मीडिया की नजऱ में हमारा देश’ विषय पर मंथन किया जाएगा। इस मंथन में पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ (नई दिल्ली), एस वैंकटनारायण (नई दिल्ली), युवराज धीमरे (काठमांडू), पीनाज त्यागी (नई दिल्ली), सुबीर भौमिक (नई दिल्ली), आशीष सिंह (नई दिल्ली) एवं नीरज गुप्ता (मुंबई) भाग लेंगे। दूसरे सत्र में सर्कुलेशन, टीआरपी और लाइक्स का फेरा विषय पर मंथन होगा। इस मंथन में सुभाष शिरके (नई दिल्ली), जितेन्द्र कुमार (नई दिल्ली), विजय कुमार बावीसकर (पुणे), यशवंत देशमुख (दुबई) एवं गिरीश वानखेड़े (मुंबई) भाग लेंगे।
पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए मास्टर क्लासेस
इस बार पहली बार भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए तीन अलग-अलग मास्टर क्लासेस का आयोजन किया गया है। यह मास्टर क्लासेस अपराध पत्रकारिता, फिल्म पत्रकारिता और वाइस ए कॅरियर पर केन्द्रित होगी। इसमें शहर के विभिन्न पत्रकारिता महाविद्यालयों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थी भाग लेंगे। यह मास्टर क्लासेस प्रीतमलाल दुआ सभागृह में प्रतिदिन प्रात: 9.00 बजे से 11.00 बजे तक लगेगी। अपराध पत्रकारिता पर मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार विवेक अग्रवाल और फिल्म पत्रकारिता पर मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार अजीत राय मास्टर क्लासेस लेंगे। वाइस ए कैरियर पर आवाज़ की दुनिया के जादूगर कहे जाने वाले हरीश भिमानी मास्टर क्लास लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

World’s top shuttlers head to IG Indoor Stadium, August 17–23, as India hosts badminton’s biggest stage for the first time in 17 years

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱World’s top shuttlers head to IG Indoor Stadium, August 17–23, as India hosts badminton’s biggest stage for the first time in 17 years New Delhi: The Badminton Association of India has announced BookMyShow as the Official Ticketing Agency for the BWF World Championships New Delhi 2026, with tickets going on […]

मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में विकसित की जाए एक हैचरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में विकसित की जाए एक हैचरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मछली पालन के लिए प्रदेश में होगा 9 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रदेश में मोती उत्पादन को किया जाए प्रोत्साहित मध्यप्रदेश बने मछली बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर मुख्यमंत्री […]