बिहार में अपराधियों ने बैंक से 48 लाख रुपए लूटे - Update Now News

बिहार में अपराधियों ने बैंक से 48 लाख रुपए लूटे

 

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने एक बैंक में धावा बोलकर करीब 48 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, चकिया-केसरिया रोड स्थित बजरंगी नगर के आईसीआईसीआई बैंक में बुधवार को कामकाज चल रहा था। तभी, दोपहर के बाद ग्राहक के रूप में पांच की संख्या में बदमाश बैंक में घुसे और हथियार लहराते हुए बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को धमकी देने लगे। ग्राहक और कर्मचारी कुछ समझ पाते कि दो बदमाश कैश काउंटर के पास जाकर सभी रुपए लूट लिए और फिर सभी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा भी बैंक पहुंचे। घटना को लेकर शाखा प्रबंधक और बैंक के अन्य कर्मियों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि करीब 48 लाख रुपए लुटेरे लूटकर फरार हुए है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
–आईएएनएस

×
Date : 13 April 2023 Posted By : EDITOR
बिहार में अपराधियों ने बैंक से 48 लाख रुपए लूटे
News Image

 

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने एक बैंक में धावा बोलकर करीब 48 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, चकिया-केसरिया रोड स्थित बजरंगी नगर के आईसीआईसीआई बैंक में बुधवार को कामकाज चल रहा था। तभी, दोपहर के बाद ग्राहक के रूप में पांच की संख्या में बदमाश बैंक में घुसे और हथियार लहराते हुए बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को धमकी देने लगे। ग्राहक और कर्मचारी कुछ समझ पाते कि दो बदमाश कैश काउंटर के पास जाकर सभी रुपए लूट लिए और फिर सभी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा भी बैंक पहुंचे। घटना को लेकर शाखा प्रबंधक और बैंक के अन्य कर्मियों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि करीब 48 लाख रुपए लुटेरे लूटकर फरार हुए है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
--आईएएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

शाह बोले-राहुल ने नकली संसद लगाई, उसके PM बन जाते

📰 Generate e-Paper Clip शाह बोले-राहुल ने नकली संसद लगाई, उसके PM बन जाते हैदराबाद : अमित शाह सोमवार को हैदराबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में शामिल हुए। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने दिल्ली में नकली संसद लगाई। वे उसके ही पीएम बन जाते तो सोनिया […]

मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF

📰 Generate e-Paper Clip मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF नई दिल्ली। भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ मंगलवार तड़के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर, नेल्लोर और नरसापुर के बीच टकराने वाला है। इसके साथ भारी बारिश और 120 किली प्रति घंटे तक की रफ्तार […]