Dangal TV : रंजू की बेटियां के कास्ट के लिए हर दिन एक लंच डेट की तरह होता है - Update Now News

Dangal TV : रंजू की बेटियां के कास्ट के लिए हर दिन एक लंच डेट की तरह होता है

मुंबई : कई कलाकारों की तरह, अभिनेता करन खंडेलवाल को शुरू में फिल्मों में आने की तमन्ना थी। हालांकि, भाग्य ने उनके लिए कुछ और योजना बनाई थी और उन्होंने टेलीविजन शो में काम करना शुरू कर दिया। वर्तमान में, वह दंगल टीवी के शो रंजू की बेटियां में अयूब खान और दीपशिखा नागपाल के बेटे लकी की भूमिका निभा रहे हैं। करन खंडेलवाल ने हाल ही में अपने ऑनस्क्रीन माता-पिता के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में अपने विचार साझा किए। कुछ घटनाओं के बारे में साझा करते हुए, जहां करन की दीपशिखा नागपाल के साथ बॉन्डिंग हुई, उन्होंने कहा, “कुछ दिन पहले, मेरा मूड खराब था, इसलिए मैंने जीवांश को बताया कि मैं अकेले ही खाना खाऊंगा। मुझे नहीं पता कि दीपशिखा जी को कैसे मेरा चेहरा देखकर पता चल गया की मेरा मूड अच्छा नहीं है। बाद में, वह मेरी वैनिटी वैन में आई, मेरा टिफिन ले गई और मुझे कहा कि हम एक परिवार की तरह हैं, सिर्फ कॉस्टर्स नहीं जो एक दूसरे को अकेला छोड़ देंगे। उनका यह इशारा मुझे बहुत अच्छा लगा। मुझे लगता है कि इस घटना के बाद हम बहुत करीब हो गए हैं। अब यह तय हो गया है कि हम – दीपशिखा, अयूब, करन, जीवांश हर दिन एक साथ दोपहर में अयूब जी के कमरे में लंच करेंगे।”
एक और घटना को साझा करते हुए, जहां उन्होंने अयूब खान के लिए बड़ी प्रशंसा महसूस की, वे कहते हैं, “एक दिन, मैं और जीवांश लगातार शूटिंग कर रहे थे और बहुत थके हुए थे इसलिए अयूब जी के कमरे में लंच करने नहीं गए। बाद में अयूब जी आए और उन्होंने कहा कि वह इंतजार कर रहे थे। यह वास्तव में बहुत छोटी चीज़ है, लेकिन एक वरिष्ठ अभिनेता ऐसी चीज के बारे में परेशान हुए जो बाकियों को महत्वपूर्ण नहीं लगता है। उस दिन से हमने फैसला किया कि हम थक गए हो तो भी हम एक साथ लंच करेंगे। मुझे खुशी है कि अयूब जी और दीपशिखा जी मेरे ऑनस्क्रीन माता-पिता हैं। मैं प्रशांत भट्ट सर का भी शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इस किरदार के लिए ऑडिशन देने का मौका दिया।” यह एक्टर्स की बॉन्डिंग और उनको आपस में समय बिताते हुए देखना अच्छा लगता है। रंजू की बेटियां एक मां, रंजू की दिल को छू लेने वाली और एक पितृसत्तात्मक समाज में 4 बेटियों की परवरिश का उनका संघर्ष की कहानी है। देखे रंजु की बेटीया रात 9.30 बजे केवल दंगल टीवी पर।
दंगल टीवी केबल नेटवर्क और डीटीएच प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है – डीडी फ्री डिश (चैनल नंबर 29), टाटा स्काई (चैनल नंबर 177), एयरटेल (चैनल नंबर 125), डिश टीवी (चैनल नंबर 119) सन डायरेक्ट (328) और वीडियोकॉन D2H (चैनल NO 106)।

×
Date : 10 March 2021 Posted By : EDITOR
Dangal TV : रंजू की बेटियां के कास्ट के लिए हर दिन एक लंच डेट की तरह होता है
News Image

मुंबई : कई कलाकारों की तरह, अभिनेता करन खंडेलवाल को शुरू में फिल्मों में आने की तमन्ना थी। हालांकि, भाग्य ने उनके लिए कुछ और योजना बनाई थी और उन्होंने टेलीविजन शो में काम करना शुरू कर दिया। वर्तमान में, वह दंगल टीवी के शो रंजू की बेटियां में अयूब खान और दीपशिखा नागपाल के बेटे लकी की भूमिका निभा रहे हैं। करन खंडेलवाल ने हाल ही में अपने ऑनस्क्रीन माता-पिता के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में अपने विचार साझा किए। कुछ घटनाओं के बारे में साझा करते हुए, जहां करन की दीपशिखा नागपाल के साथ बॉन्डिंग हुई, उन्होंने कहा, "कुछ दिन पहले, मेरा मूड खराब था, इसलिए मैंने जीवांश को बताया कि मैं अकेले ही खाना खाऊंगा। मुझे नहीं पता कि दीपशिखा जी को कैसे मेरा चेहरा देखकर पता चल गया की मेरा मूड अच्छा नहीं है। बाद में, वह मेरी वैनिटी वैन में आई, मेरा टिफिन ले गई और मुझे कहा कि हम एक परिवार की तरह हैं, सिर्फ कॉस्टर्स नहीं जो एक दूसरे को अकेला छोड़ देंगे। उनका यह इशारा मुझे बहुत अच्छा लगा। मुझे लगता है कि इस घटना के बाद हम बहुत करीब हो गए हैं। अब यह तय हो गया है कि हम - दीपशिखा, अयूब, करन, जीवांश हर दिन एक साथ दोपहर में अयूब जी के कमरे में लंच करेंगे।"
एक और घटना को साझा करते हुए, जहां उन्होंने अयूब खान के लिए बड़ी प्रशंसा महसूस की, वे कहते हैं, "एक दिन, मैं और जीवांश लगातार शूटिंग कर रहे थे और बहुत थके हुए थे इसलिए अयूब जी के कमरे में लंच करने नहीं गए। बाद में अयूब जी आए और उन्होंने कहा कि वह इंतजार कर रहे थे। यह वास्तव में बहुत छोटी चीज़ है, लेकिन एक वरिष्ठ अभिनेता ऐसी चीज के बारे में परेशान हुए जो बाकियों को महत्वपूर्ण नहीं लगता है। उस दिन से हमने फैसला किया कि हम थक गए हो तो भी हम एक साथ लंच करेंगे। मुझे खुशी है कि अयूब जी और दीपशिखा जी मेरे ऑनस्क्रीन माता-पिता हैं। मैं प्रशांत भट्ट सर का भी शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इस किरदार के लिए ऑडिशन देने का मौका दिया।" यह एक्टर्स की बॉन्डिंग और उनको आपस में समय बिताते हुए देखना अच्छा लगता है। रंजू की बेटियां एक मां, रंजू की दिल को छू लेने वाली और एक पितृसत्तात्मक समाज में 4 बेटियों की परवरिश का उनका संघर्ष की कहानी है। देखे रंजु की बेटीया रात 9.30 बजे केवल दंगल टीवी पर।
दंगल टीवी केबल नेटवर्क और डीटीएच प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है - डीडी फ्री डिश (चैनल नंबर 29), टाटा स्काई (चैनल नंबर 177), एयरटेल (चैनल नंबर 125), डिश टीवी (चैनल नंबर 119) सन डायरेक्ट (328) और वीडियोकॉन D2H (चैनल NO 106)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Laxmikant: The Musical Genius Behind 500+ Hindi Films

📰 Generate e-Paper Clip Laxmikant, one half of the legendary composer duo Laxmikant-Pyarelal, was perhaps one of the most prolific music directors in Hindi cinema and composed music for over 500 movies from 1963 to 1998. Mumbai: Laxmikant was born “Laxmikant Shantaram Kudalkar” on November 3, 1937, in Bombay. After the untimely demise of his […]