वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज महिला टीम में एफी फ्लेचर की वापसी - Update Now News

वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज महिला टीम में एफी फ्लेचर की वापसी

 

सेंट जॉन्स । लेग स्पिनर और दाएं हाथ की वेस्ट इंडीज बल्लेबाज एफी फ्लेचर 25 जनवरी से सात फरवरी तक जोहान्सबर्ग के वांडर्स स्टेडियम में शुरू हो रही सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगी। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) द्वारा शनिवार (आईएसटी) को घोषित सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ी भी हैं, जिसमें बायें हाथ के रूढ़िवादी गेंदबाज केसिया शुल्त्स, दाएं हाथ की बल्लेबाज मैंडी मंगरू और दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज जेनिलिया ग्लासगो को शामिल किया गया है। तीनों वेस्टइंडीज महिला ए टीम की सदस्य थीं, जो पिछले साल पाकिस्तान महिला ए टीम के खिलाफ खेली थीं।
महिला क्रिकेट के लिए सीडब्ल्यूआई के मुख्य चयनकर्ता, एन ब्राउन-जॉन ने कहा, “दक्षिण अफ्रीका सीरीज सही समय पर होने जा रही है, जब टीम आगामी विश्व कप की तैयारी करने में लगी है। टीम विश्व कप के लिए पिछले एक साल से तैयारी कर रही है और खिलाड़ी अपनी फार्म को वापस लाने में जी तोड़ से मेहनत कर रहे हैं। अनुभवी एफी फ्लेचर की वापसी से टीम के गेंदबाजी क्रम को मजबूती मिलेगी। फ्लेचर, कियाना जोसेफ की अनुपस्थिति में टीम में आई हैं क्योंकि कियाना चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं।”
ब्राउन-जॉन ने कहा, “वेस्टइंडीज टीम 16 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका पहुंचेगी, जहां वे अभ्यास और चार मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलेंगी।”
टीम : स्टेफनी टेलर (कप्तान), अनीसा मोहम्मद (वीसी), आलिया एलेने, शेमेन कैंपबेल, शमिलिया कॉनेल, डिएंड्रा डॉटिन, एफी फ्लेचर, चेरी एन फ्रेचर, जेनिलिया ग्लासगो, चिनेल हेनरी, किसिया नाइट, मैंडी मैंगरू, हेले मैथ्यूज, चेडियन नेशन, करिश्मा रामहरैक, केसिया शुल्त्स, शकीरा सेलमैन, रशदा विलियम्स।

×
Date : 16 January 2022 Posted By : EDITOR
वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज महिला टीम में एफी फ्लेचर की वापसी
News Image

 

सेंट जॉन्स । लेग स्पिनर और दाएं हाथ की वेस्ट इंडीज बल्लेबाज एफी फ्लेचर 25 जनवरी से सात फरवरी तक जोहान्सबर्ग के वांडर्स स्टेडियम में शुरू हो रही सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगी। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) द्वारा शनिवार (आईएसटी) को घोषित सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ी भी हैं, जिसमें बायें हाथ के रूढ़िवादी गेंदबाज केसिया शुल्त्स, दाएं हाथ की बल्लेबाज मैंडी मंगरू और दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज जेनिलिया ग्लासगो को शामिल किया गया है। तीनों वेस्टइंडीज महिला ए टीम की सदस्य थीं, जो पिछले साल पाकिस्तान महिला ए टीम के खिलाफ खेली थीं।
महिला क्रिकेट के लिए सीडब्ल्यूआई के मुख्य चयनकर्ता, एन ब्राउन-जॉन ने कहा, "दक्षिण अफ्रीका सीरीज सही समय पर होने जा रही है, जब टीम आगामी विश्व कप की तैयारी करने में लगी है। टीम विश्व कप के लिए पिछले एक साल से तैयारी कर रही है और खिलाड़ी अपनी फार्म को वापस लाने में जी तोड़ से मेहनत कर रहे हैं। अनुभवी एफी फ्लेचर की वापसी से टीम के गेंदबाजी क्रम को मजबूती मिलेगी। फ्लेचर, कियाना जोसेफ की अनुपस्थिति में टीम में आई हैं क्योंकि कियाना चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं।"
ब्राउन-जॉन ने कहा, "वेस्टइंडीज टीम 16 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका पहुंचेगी, जहां वे अभ्यास और चार मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलेंगी।"
टीम : स्टेफनी टेलर (कप्तान), अनीसा मोहम्मद (वीसी), आलिया एलेने, शेमेन कैंपबेल, शमिलिया कॉनेल, डिएंड्रा डॉटिन, एफी फ्लेचर, चेरी एन फ्रेचर, जेनिलिया ग्लासगो, चिनेल हेनरी, किसिया नाइट, मैंडी मैंगरू, हेले मैथ्यूज, चेडियन नेशन, करिश्मा रामहरैक, केसिया शुल्त्स, शकीरा सेलमैन, रशदा विलियम्स।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]