'टेस्‍ट कप्‍तानी छोड़ना विराट का निजी फैसला : सौरभ गांगुली - Update Now News

‘टेस्‍ट कप्‍तानी छोड़ना विराट का निजी फैसला : सौरभ गांगुली

 

नई दिल्‍ली : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में मिली हार के बाद विराट कोहली ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी। अचानक इस फैसले से फैन्‍स समेत पूरा क्रिकेट जगत सकते में है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्‍यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा है कि विराट भविष्‍य में टीम के अहम सदस्‍य बने रहेंगे। गांगुली ने एक ट्वीट में कहा कि टेस्‍ट टीम की कप्‍तानी छोड़ना विराट का ‘निजी फैसला’ है और ‘BCCI उसका सम्‍मान करता है। गांगुली ने एक ट्वीट में कहा, ‘विराट के नेतृत्‍व में भारतीय क्रिकेट ने खेल के सभी प्रारूपों में तेज छलांग लगाई… (कप्‍तानी छोड़ने का) उनका फैसला निजी है और BCCI उसकी बड़ी इज्‍जत करता है… वह इस टीम को भविष्‍य में नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने में अहम सदस्‍य होंगे। एक महान खिलाड़ी… वेलडन!’कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़कर हलचल मचा दी। कोहली को 2014 में उस समय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था, जब धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बीच में ही कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी थी।

×
Date : 16 January 2022 Posted By : EDITOR
‘टेस्‍ट कप्‍तानी छोड़ना विराट का निजी फैसला : सौरभ गांगुली
News Image

 

नई दिल्‍ली : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में मिली हार के बाद विराट कोहली ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी। अचानक इस फैसले से फैन्‍स समेत पूरा क्रिकेट जगत सकते में है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्‍यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा है कि विराट भविष्‍य में टीम के अहम सदस्‍य बने रहेंगे। गांगुली ने एक ट्वीट में कहा कि टेस्‍ट टीम की कप्‍तानी छोड़ना विराट का 'निजी फैसला' है और 'BCCI उसका सम्‍मान करता है। गांगुली ने एक ट्वीट में कहा, 'विराट के नेतृत्‍व में भारतीय क्रिकेट ने खेल के सभी प्रारूपों में तेज छलांग लगाई... (कप्‍तानी छोड़ने का) उनका फैसला निजी है और BCCI उसकी बड़ी इज्‍जत करता है... वह इस टीम को भविष्‍य में नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने में अहम सदस्‍य होंगे। एक महान खिलाड़ी... वेलडन!'कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़कर हलचल मचा दी। कोहली को 2014 में उस समय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था, जब धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बीच में ही कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने

📰 Generate e-Paper Clip टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए […]