मेघालय: स्नातक तक फ्री शिक्षा, मेनिफेस्टो में बीजेपी ने लगाई वादों की झड़ी - Update Now News

मेघालय: स्नातक तक फ्री शिक्षा, मेनिफेस्टो में बीजेपी ने लगाई वादों की झड़ी

 

नई दिल्ली। मेघालय में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मेनिफेस्टो जारी करते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार 7वां वेतन आयोग जारी करेगी। इसके अलावा, विधवा महिलाओं को सलाना 24000 रुपए आर्थिक मदद के तौर पर दिए जाएंगे। लड़कियों के लिए केजी से स्नातक तक फ्री शिक्षा का वादा किया है। बता दें कि, मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा जबकि नतीजें 2 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे। बीजेपी मेघालय में सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2018 में मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी और भाजपा गठबंधन की सरकार बनी थी। हालांकि, चुनाव में कांग्रेस में सबसे ज्यादा 21 सीटों पर जीत हासिल की थी लेकिन एनपीपी ने बीजेपी और अन्य दलों को साथ लेकर सरकार बना ली थी। एनपीपी के कोनराड संगमा मेघालय के मुख्यमंत्री हैं। इस बार बीजेपी और एनपीपी दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ने जा रही है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या चुनाव नतीजों के बाद दोनों पार्टियां साथ आएंगी या नहीं।

×
Date : 16 February 2023 Posted By : EDITOR
मेघालय: स्नातक तक फ्री शिक्षा, मेनिफेस्टो में बीजेपी ने लगाई वादों की झड़ी
News Image

 

नई दिल्ली। मेघालय में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मेनिफेस्टो जारी करते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार 7वां वेतन आयोग जारी करेगी। इसके अलावा, विधवा महिलाओं को सलाना 24000 रुपए आर्थिक मदद के तौर पर दिए जाएंगे। लड़कियों के लिए केजी से स्नातक तक फ्री शिक्षा का वादा किया है। बता दें कि, मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा जबकि नतीजें 2 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे। बीजेपी मेघालय में सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2018 में मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी और भाजपा गठबंधन की सरकार बनी थी। हालांकि, चुनाव में कांग्रेस में सबसे ज्यादा 21 सीटों पर जीत हासिल की थी लेकिन एनपीपी ने बीजेपी और अन्य दलों को साथ लेकर सरकार बना ली थी। एनपीपी के कोनराड संगमा मेघालय के मुख्यमंत्री हैं। इस बार बीजेपी और एनपीपी दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ने जा रही है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या चुनाव नतीजों के बाद दोनों पार्टियां साथ आएंगी या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

महामहिम थिएरी माथू, भारत में फ्रांस के राजदूत, ने सुनील भारती मित्तल को शेवेलिए द ल’ऑर्द्र नेशनल द ला लेजियों दनर से सम्मानित किया 

📰 Generate e-Paper Clip महामहिम थिएरी माथू, भारत में फ्रांस के राजदूत, ने सुनील भारती मित्तल को शेवेलिए द ल’ऑर्द्र नेशनल द ला लेजियों दनर से सम्मानित किया  नई दिल्ली : भारत में फ्रांस के राजदूत महामहिम श्री थिएरी माथू ने भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री सुनील भारती मित्तल को 28 अक्टूबर को […]

MP: उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

📰 Generate e-Paper Clip MP: उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ.यादव युवा वर्ष के पहले ही महीने में 15 जनवरी को सेना दिवस की आकर्षक गतिविधियों का साक्षी बनेगा भोपाल मध्यप्रदेश में 12 लाख करोड़ का निवेश जमीन पर उतरा पौने तीन वर्ष में […]