gazas-multi-in-israeli-air-strike

israeli airstrike में गाजा की कई बहुमंजिला इमारत तबाह , अल-जजीरा न्यूज नेटवर्क ने सीधा प्रसारण किया

नई दिल्ली/ येरूशलम। इजराइली सेना के हवाई हमले में शनिवार को गाजा सिटी स्थित एक बहुमंजिला इमारत ध्वस्त हो गई, जिसमें स्थित एसोसिएटेड प्रेस और अन्य मीडिया संस्थानों के कार्यालय थे। इजराइली सेना के इस हालिया कदम को चरमपंथी संगठन हमास के साथ जारी उसकी लड़ाई के संबंध में गाजा की जमीनी स्तर की सूचनाओं को सामने लाने से रोकने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। सेना द्वारा इमारत को खाली करने का आदेश दिए जाने के एक घंटे बाद ही यह हमला हुआ। इस इमारत में रिहायशी अपार्टमेंट होने के साथ ही एपी, अल-जजीरा समेत अन्य संस्थानों के दफ्तर थे।
इस हमले से 12 मंजिला इमारत जमींदोज हो गई और चारों तरफ धूल का गुबार छा गया। इस बारे में तत्काल कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया कि इस इमारत को निशाना क्यों बनाया गया? मीडिया संस्थानों के कार्यालय जिस इमारत में थे उस पर दोपहर को हुए हमले से पहले इजराइली सेना ने इमारत के मलिक को फोन कर इसे निशाना बनाए जाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद एपी के कर्मचारी एवं अन्य लोगों ने तत्काल इमारत को खाली किया। कतर सरकार द्वारा वित्तपोषित अल-जजीरा न्यूज नेटवर्क ने इमारत पर हुए हमले और इसके जमींदोज होने का सीधा प्रसारण किया।

×
Date : 16 May 2021 Posted By : EDITOR
israeli airstrike में गाजा की कई बहुमंजिला इमारत तबाह , अल-जजीरा न्यूज नेटवर्क ने सीधा प्रसारण किया
News Image

नई दिल्ली/ येरूशलम। इजराइली सेना के हवाई हमले में शनिवार को गाजा सिटी स्थित एक बहुमंजिला इमारत ध्वस्त हो गई, जिसमें स्थित एसोसिएटेड प्रेस और अन्य मीडिया संस्थानों के कार्यालय थे। इजराइली सेना के इस हालिया कदम को चरमपंथी संगठन हमास के साथ जारी उसकी लड़ाई के संबंध में गाजा की जमीनी स्तर की सूचनाओं को सामने लाने से रोकने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। सेना द्वारा इमारत को खाली करने का आदेश दिए जाने के एक घंटे बाद ही यह हमला हुआ। इस इमारत में रिहायशी अपार्टमेंट होने के साथ ही एपी, अल-जजीरा समेत अन्य संस्थानों के दफ्तर थे।
इस हमले से 12 मंजिला इमारत जमींदोज हो गई और चारों तरफ धूल का गुबार छा गया। इस बारे में तत्काल कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया कि इस इमारत को निशाना क्यों बनाया गया? मीडिया संस्थानों के कार्यालय जिस इमारत में थे उस पर दोपहर को हुए हमले से पहले इजराइली सेना ने इमारत के मलिक को फोन कर इसे निशाना बनाए जाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद एपी के कर्मचारी एवं अन्य लोगों ने तत्काल इमारत को खाली किया। कतर सरकार द्वारा वित्तपोषित अल-जजीरा न्यूज नेटवर्क ने इमारत पर हुए हमले और इसके जमींदोज होने का सीधा प्रसारण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]