Give priority to mental health: Rubina Dilaik

मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें: रुबीना दिलैक

मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें: रुबीना दिलैक

Mumbai: छोटे परदे की अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर छुट्टियों की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। उन्होंने कैप्शन में ट्विस्ट के साथ 2024 में सीखी गई बातें बताई हैं। उन्होंने लिखा, 2024 में मैंने जो सीखा है। मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। आप केवल वही दे सकते हैं जो आपके पास है। अपने परिवार का पालन-पोषण करें, यह आपके मूल्यों की नींव है। एकमात्र व्यक्ति, जो आपके लिए अपना जीवन समर्पित करेगा, वह आपका साथी है, उसका सम्मान करें।
उन्होंने आगे लिखा, माता-पिता तेजी से बूढ़े हो रहे हैं, जल्दी से जल्दी उनसे बहस करना छोड़ दें और उनके साथ अधिक समय बिताएं। कभी भी अपनी ऊर्जा यह साबित करने में खर्च न करें कि आप कितने प्रासंगिक हैं। बता दें कि रुबीना ने 2018 में अपने लंबे समय के प्रेमी अभिनेता अभिनव शुक्ला से शादी की। 2023 में इस जोड़े ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया।
उन्होंने बच्चियों का नाम जीवा और एधा रखा है। रूबीना ने छोटे पर्दे पर छोटी बहू से अपना करियर का शुरुआत की थी। इसके बाद वह सास बिना ससुराल, पुनर्विवाह – एक नई उम्मीद, देवों के देव…महादेव, जीनी और जूजू और शक्ति – अस्तित्व के एहसास की जैसे शो में नजर आईं। रूबीना ने फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 12 और झलक दिखला जा 10 में भी हिस्सा लिया था।

×
Date : 28 August 2024 Posted By : EDITOR
मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें: रुबीना दिलैक
News Image

मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें: रुबीना दिलैक

Mumbai: छोटे परदे की अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर छुट्टियों की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। उन्होंने कैप्शन में ट्विस्ट के साथ 2024 में सीखी गई बातें बताई हैं। उन्होंने लिखा, 2024 में मैंने जो सीखा है। मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। आप केवल वही दे सकते हैं जो आपके पास है। अपने परिवार का पालन-पोषण करें, यह आपके मूल्यों की नींव है। एकमात्र व्यक्ति, जो आपके लिए अपना जीवन समर्पित करेगा, वह आपका साथी है, उसका सम्मान करें।
उन्होंने आगे लिखा, माता-पिता तेजी से बूढ़े हो रहे हैं, जल्दी से जल्दी उनसे बहस करना छोड़ दें और उनके साथ अधिक समय बिताएं। कभी भी अपनी ऊर्जा यह साबित करने में खर्च न करें कि आप कितने प्रासंगिक हैं। बता दें कि रुबीना ने 2018 में अपने लंबे समय के प्रेमी अभिनेता अभिनव शुक्ला से शादी की। 2023 में इस जोड़े ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया।
उन्होंने बच्चियों का नाम जीवा और एधा रखा है। रूबीना ने छोटे पर्दे पर छोटी बहू से अपना करियर का शुरुआत की थी। इसके बाद वह सास बिना ससुराल, पुनर्विवाह - एक नई उम्मीद, देवों के देव...महादेव, जीनी और जूजू और शक्ति - अस्तित्व के एहसास की जैसे शो में नजर आईं। रूबीना ने फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 12 और झलक दिखला जा 10 में भी हिस्सा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

माधुरी दीक्षित और सोनाली बेंद्रे पहली बार साथ आएंगी नजर, ‘कोण होणार करोडपती’ के ग्रैंड प्रीमियर में खुलेंगे दिलचस्प किस्से

📰 Generate e-Paper Clip माधुरी दीक्षित और सोनाली बेंद्रे पहली बार साथ आएंगी नजर, ‘कोण होणार करोडपती’ के ग्रैंड प्रीमियर में खुलेंगे दिलचस्प किस्से सोमवार, 12 अक्टूबर रात 9 बजे, सोनी मराठी और सोनी लिव पर होगा प्रीमियर Mumbai: माधुरी दीक्षित सवाल पूछेंगी और सोनाली बेंद्रे हॉट सीट पर उनके जवाब देंगी। खेल के साथ […]

हनुमान की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत, जिओहॉटस्टारने जारी किया ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर

📰 Generate e-Paper Clip हनुमान की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत, जिओहॉटस्टारने जारी किया ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर 23 अक्टूबर 2026 को दशहरे के सप्ताह में होगा प्रीमियर; इस लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी का अब तक का सबसे बड़ा अध्याय हनुमान को समय के पार एक ऐसी यात्रा पर ले […]