Coronavirus 2021: कोरोना (Corona) के वैश्विक मामले बढ़कर 17.69 करोड़ हुए - Update Now News

Coronavirus 2021: कोरोना (Corona) के वैश्विक मामले बढ़कर 17.69 करोड़ हुए

 

वाशिंगटन। कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 17.69 करोड़ हो गए हैं। वहीं इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 38.3 लाख हो गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी। गुरुवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक कोरोना मामले और मरने वालों की संख्या बढ़कर क्रमश: 176,960,993 और 3,830,127 हो गई है। सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 33,498,145 और 600,648 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। संक्रमण के मामले में भारत 33,498,145 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।
30 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य सबसे खराब देश ब्राजील (17,628,588), फ्रांस (5,809,319), तुर्की (5,348,249), रूस (4,605,805), यूके (4,605,805), इटली (5,189,260), अर्जेंटीना (4,198,620), कोलंबिया (3,829,879), स्पेन (3,749,031), जर्मनी (3,726,767) और ईरान (3,060,135) हैं। मौतों के मामले में ब्राजील 493,693 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत (379,573), मैक्सिको (230,624), यूके (128,190), इटली (127,153), रूस (125,443) और फ्रांस (110,740) में 100,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]