Heavy rain in Mumbai, red alert, schools and colleges closed today

Mumbai Rains: मुंबई में जोरदार बारिश, ‘रेड अलर्ट’ (26 सितंबर) स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

 

Mumbai Rains: मुंबई में जोरदार बारिश, ‘रेड अलर्ट’ (26 सितंबर) स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

 

मुंबई: मौसम विभाग के अनुसार के अनुसार बुधवार को मुंबई में जोरदार बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से तो निजात मिली लेकिन शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। रेड अलर्ट’ से स्कूल बंद, मौसम विभाग ने गुरुवार को और ज्यादा भारी बारिश का अनुमान व्यक्त करते हुए मुंबई और पड़ोसी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद सभी स्कूल और कॉलेजों को गुरुवार को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। मुंबई नगर निगम ने गुरुवार (26 सितंबर) को स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है।
काफी उड़ानें हुई प्रभावित
मुंबई में आज शाम भारी बारिश के कारण कई सड़कें जलमग्न हो गईं। इतना ही नहीं बारिश और तेज हवा के चलते कई फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। जलभराव से सड़कों पर वाहन धीमी गति से चले। मुंबई हवाई अड्‌डे पर स्पाइसजेट, इंडिगो और विस्तारा की उड़ानें प्रभावित हुईं। हवाई सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों ने मौसम के बदले मिजाज से प्रभावित हुई उड़ानों के नए समाज की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। मुंबई लोकल का संचालन भी प्रभावित हुआ। स्टेशनों पर मुंबईकर को ज्यादा देर तक इंतजार करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के चलते मुंबई सहित आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अपनी चेतावनी में कहा कि लोग अपने घरों में रहें और जरूरी होने पर ही बाहर निकलें।
मौसम कार्यालय ने मुंबई और पड़ोसी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार सुबह तक अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान लगाया है। IMD के शाम 5.30 बजे के पूर्वानुमान में कहा गया है कि मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज़ हवाओं के साथ अत्यधिक भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

×
Date : 26 September 2024 Posted By : EDITOR
Mumbai Rains: मुंबई में जोरदार बारिश, ‘रेड अलर्ट’ (26 सितंबर) स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
News Image

 

Mumbai Rains: मुंबई में जोरदार बारिश, 'रेड अलर्ट' (26 सितंबर) स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

 

मुंबई: मौसम विभाग के अनुसार के अनुसार बुधवार को मुंबई में जोरदार बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से तो निजात मिली लेकिन शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। रेड अलर्ट' से स्कूल बंद, मौसम विभाग ने गुरुवार को और ज्यादा भारी बारिश का अनुमान व्यक्त करते हुए मुंबई और पड़ोसी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद सभी स्कूल और कॉलेजों को गुरुवार को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। मुंबई नगर निगम ने गुरुवार (26 सितंबर) को स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है।
काफी उड़ानें हुई प्रभावित
मुंबई में आज शाम भारी बारिश के कारण कई सड़कें जलमग्न हो गईं। इतना ही नहीं बारिश और तेज हवा के चलते कई फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। जलभराव से सड़कों पर वाहन धीमी गति से चले। मुंबई हवाई अड्‌डे पर स्पाइसजेट, इंडिगो और विस्तारा की उड़ानें प्रभावित हुईं। हवाई सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों ने मौसम के बदले मिजाज से प्रभावित हुई उड़ानों के नए समाज की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। मुंबई लोकल का संचालन भी प्रभावित हुआ। स्टेशनों पर मुंबईकर को ज्यादा देर तक इंतजार करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के चलते मुंबई सहित आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अपनी चेतावनी में कहा कि लोग अपने घरों में रहें और जरूरी होने पर ही बाहर निकलें।
मौसम कार्यालय ने मुंबई और पड़ोसी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार सुबह तक अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान लगाया है। IMD के शाम 5.30 बजे के पूर्वानुमान में कहा गया है कि मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज़ हवाओं के साथ अत्यधिक भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh CM Dr. Mohan Yadav hails ‘Prahaar-Karta’ Ujjwal Nikam, says Prahaar mirrors his legacy of courage.

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh CM Dr. Mohan Yadav hails ‘Prahaar-Karta’ Ujjwal Nikam, says Prahaar mirrors his legacy of courage. Mumbai: In a special video call, Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav extended his warm wishes to Padma Shri Ujjwal Nikam on Prahaar: The Untold Story of Ujjwal Nikam, the film bringing the […]

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]