Heavy storm and rain in Mumbai hoarding fall in Ghatkopar 8 killed

मुंबई में तेज आंधी-बारिश, घाटकोपर में गिरा होर्डिंगस, 8 की मौत, सामने आए Vidoes

 

मुंबई में तेज आंधी-बारिश के बाद सड़कों पर पसरी तबाही, घाटकोपर में गिरा होर्डिंगस, 8 की मौत, सामने आए Vidoes

मुंबई : मुंबई में सोमवार को अचानक मौसम बिगड़ने से सड़कों पर तबाही का मंजर पसर गया। इसके सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कई जगहों पर होर्डिंग बोर्ड गिर गए। एक पेट्रोल पंप की छत ढह गई। इस हादसे में करीब 10 लोगों को घायल होने की खबर है। वहीं, एक बिल्डिंग पर मरम्मत के लिए लगाई गई शटरिंग भी गिर गई। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं।
मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार को तेज बारिश और आंधी के दौरान एक होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गई, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि कई अन्य के दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि हादसा अपराह्न चार बजकर करीब 30 मिनट पर छेदानगर जिमखाना के नजदीक हुआ। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।
अधिकारी ने बताया, ‘‘हादसे में कम से कम 35 लोग घायल हुए हैं, जबकि 100 अन्य लोगों के होर्डिंग के नीचे दबे होने की आशंका है।”उन्होंने बताया कि मौके पर एंबुलेंस भी भेजे गए हैं। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आयुक्त भूषण गगरानी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भी मौके पर बचाव कार्य के लिए पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि क्रेन और गैस कटर को भी बचाव अभियान के लिए मौके पहुंचाया गया है। अधिकारी ने बताया, ‘‘घायलों को नगर निगम द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया है।’
हवा में रुकावट के कारण आती है आंधी
मौसम के जानकारों का कहना है कि मुंबई, पालघर, ठाणे, नवी मुंबई और अन्य हिस्सों में उठी आंधी हवा में रुकावट के कारण होता है। हवाएं विपरीत दिशाओं (उत्तर से दक्षिण और दक्षिण से उत्तर) से बह रही हैं. यही तूफान का कारण बन रहा है। ये उच्च तापमान के कारण नहीं है। अगले कुछ घंटों में तूफान शांत हो जाएगा। देश के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में से एक मुंबई हवाईअड्डे पर भारी धूल भरी आंधी और बारिश के कारण लैंडिंग और टेकऑफ़ परिचालन को 30 मिनट के लिए निलंबित कर दिया गया है।
https://twitter.com/i/status/1789985876182749260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता नई दिल्ली। भारत में गहराते रसोई गैस संकट के बीच एक बड़ी और राहत भरी कूटनीतिक जीत सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत […]

सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत लद्दाख में जारी गतिरोध खत्म करने की दिशा में उठाया कदम नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगाया गया नेशनल सिक्यूरिटी एक्ट (एनएसए) हटाने का फैसला लिया है। गृह […]