Heavy storm and rain in Mumbai hoarding fall in Ghatkopar 8 killed

मुंबई में तेज आंधी-बारिश, घाटकोपर में गिरा होर्डिंगस, 8 की मौत, सामने आए Vidoes

 

मुंबई में तेज आंधी-बारिश के बाद सड़कों पर पसरी तबाही, घाटकोपर में गिरा होर्डिंगस, 8 की मौत, सामने आए Vidoes

मुंबई : मुंबई में सोमवार को अचानक मौसम बिगड़ने से सड़कों पर तबाही का मंजर पसर गया। इसके सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कई जगहों पर होर्डिंग बोर्ड गिर गए। एक पेट्रोल पंप की छत ढह गई। इस हादसे में करीब 10 लोगों को घायल होने की खबर है। वहीं, एक बिल्डिंग पर मरम्मत के लिए लगाई गई शटरिंग भी गिर गई। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं।
मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार को तेज बारिश और आंधी के दौरान एक होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गई, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि कई अन्य के दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि हादसा अपराह्न चार बजकर करीब 30 मिनट पर छेदानगर जिमखाना के नजदीक हुआ। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।
अधिकारी ने बताया, ‘‘हादसे में कम से कम 35 लोग घायल हुए हैं, जबकि 100 अन्य लोगों के होर्डिंग के नीचे दबे होने की आशंका है।”उन्होंने बताया कि मौके पर एंबुलेंस भी भेजे गए हैं। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आयुक्त भूषण गगरानी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भी मौके पर बचाव कार्य के लिए पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि क्रेन और गैस कटर को भी बचाव अभियान के लिए मौके पहुंचाया गया है। अधिकारी ने बताया, ‘‘घायलों को नगर निगम द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया है।’
हवा में रुकावट के कारण आती है आंधी
मौसम के जानकारों का कहना है कि मुंबई, पालघर, ठाणे, नवी मुंबई और अन्य हिस्सों में उठी आंधी हवा में रुकावट के कारण होता है। हवाएं विपरीत दिशाओं (उत्तर से दक्षिण और दक्षिण से उत्तर) से बह रही हैं. यही तूफान का कारण बन रहा है। ये उच्च तापमान के कारण नहीं है। अगले कुछ घंटों में तूफान शांत हो जाएगा। देश के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में से एक मुंबई हवाईअड्डे पर भारी धूल भरी आंधी और बारिश के कारण लैंडिंग और टेकऑफ़ परिचालन को 30 मिनट के लिए निलंबित कर दिया गया है।
https://twitter.com/i/status/1789985876182749260

×
Date : 14 May 2024 Posted By : EDITOR
मुंबई में तेज आंधी-बारिश, घाटकोपर में गिरा होर्डिंगस, 8 की मौत, सामने आए Vidoes
News Image

 

मुंबई में तेज आंधी-बारिश के बाद सड़कों पर पसरी तबाही, घाटकोपर में गिरा होर्डिंगस, 8 की मौत, सामने आए Vidoes

मुंबई : मुंबई में सोमवार को अचानक मौसम बिगड़ने से सड़कों पर तबाही का मंजर पसर गया। इसके सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कई जगहों पर होर्डिंग बोर्ड गिर गए। एक पेट्रोल पंप की छत ढह गई। इस हादसे में करीब 10 लोगों को घायल होने की खबर है। वहीं, एक बिल्डिंग पर मरम्मत के लिए लगाई गई शटरिंग भी गिर गई। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं।
मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार को तेज बारिश और आंधी के दौरान एक होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गई, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि कई अन्य के दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि हादसा अपराह्न चार बजकर करीब 30 मिनट पर छेदानगर जिमखाना के नजदीक हुआ। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।
अधिकारी ने बताया, ‘‘हादसे में कम से कम 35 लोग घायल हुए हैं, जबकि 100 अन्य लोगों के होर्डिंग के नीचे दबे होने की आशंका है।''उन्होंने बताया कि मौके पर एंबुलेंस भी भेजे गए हैं। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आयुक्त भूषण गगरानी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भी मौके पर बचाव कार्य के लिए पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि क्रेन और गैस कटर को भी बचाव अभियान के लिए मौके पहुंचाया गया है। अधिकारी ने बताया, ‘‘घायलों को नगर निगम द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया है।'
हवा में रुकावट के कारण आती है आंधी
मौसम के जानकारों का कहना है कि मुंबई, पालघर, ठाणे, नवी मुंबई और अन्य हिस्सों में उठी आंधी हवा में रुकावट के कारण होता है। हवाएं विपरीत दिशाओं (उत्तर से दक्षिण और दक्षिण से उत्तर) से बह रही हैं. यही तूफान का कारण बन रहा है। ये उच्च तापमान के कारण नहीं है। अगले कुछ घंटों में तूफान शांत हो जाएगा। देश के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में से एक मुंबई हवाईअड्डे पर भारी धूल भरी आंधी और बारिश के कारण लैंडिंग और टेकऑफ़ परिचालन को 30 मिनट के लिए निलंबित कर दिया गया है।
https://twitter.com/i/status/1789985876182749260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला

📰 Generate e-Paper Clip रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला: मॉस्को में 2 की मौत UNN: रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन रविवार को मॉस्को और आसपास के इलाकों में यूक्रेन ने 1600 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। इनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। रूसी […]

पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप

📰 Generate e-Paper Clip पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप UNN: पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को अगले हफ्ते उनकी (इमरान) पार्टी के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले रविवार को हिरासत […]