ALTBalaji और ZEE5 पर शहरी ड्रामा हिज़ स्टोरी टीजर हुआ जारी - Update Now News

ALTBalaji और ZEE5 पर शहरी ड्रामा हिज़ स्टोरी टीजर हुआ जारी

हिज़ स्टोरी, ऑल्ट बालाजी और ज़ी 5 का आगामी रिश्तों पर आधारित शहरी ड्रामा है, टीजर हुआ जारी

Mumbai: एक परफेक्ट पति, एक परफेक्ट पिता, एक बिजनेसमैन और एक अच्छा दोस्त कहलाने वाले इंसान की जिंदगी किस तरह उथल-पुथल हो जाती है, जब उसकी जिंदगी के का सबसे बड़ा राज़ सामने आता है । एक ऐसा राज़, जो शुरुआत में तो बेहद छोटा सा लगता है, लेकिन उस राज़ में एक ऐसा झूठ छुपा होता है, जो सबकी जिंदगी तबाह कर देता है। एक ऐसा झूठ या छुपा हुआ सच जो सबकुछ बदल कर रख देता है। ऑल्ट बालाजी और ज़ी 5 एक बार फिर से साथ लेकर आ रहे हैं, एक और मास्टरपीस शो एक शहरी (अर्बन ) ड्रामा, जिसका नाम है हिज़ स्टोरी। शो का टीजर जारी हो चुका है, टीजर देख कर बिल्कुल कहा जा सकता है कि यह वाकई में बेहद दिलचस्प सीरीज के रूप में नजर आ रहा है। आप इसके टीजर को देख कर, इस शो को जल्द से जल्द देखने के लिए बेताब हो जायेंगे। शो की शानदार कहानी, इसमें जो रोमांस है, जो राज़ हैं और जो भी प्लाट में ट्विस्ट्स आने वाले हैं, दर्शक उन्हें देख कर हैरान होने वाले हैं।
टीजर में आप देख सकते हैं कि एक खुशहाल शादीशुदा पति, जिसके पास एक भरा पूरा परिवार है और जो एक बड़ा बिजनेस मैन भी है, अचानक उसकी जिंदगी में ऐसा क्या होता है कि सबकुछ बदल जाता है। अगर आप इसकी परतें खोल कर देखेंगे तो आपको एक ऐसा व्यक्ति दिखेगा, जिसने अपने सीने में एक बड़ा सच छुपा कर रखा है, यह सच उसकी सेक्स्युलिटी (लैंगिगता ) के बारे में है। एक ऐसा राज़ , जो पूरे परिवार के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े कर देता है। जब वह राज़ सामने आता है, उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। उसके लिए जिंदगी अलग ही मोड़ ले लेती है। क्या यह सभी के लिए सही होता, अगर उसने अपने राज़ को जाहिर करने की बजाय उसे अपने सीने में ही दफन करके रखा होता तो, अपने दिल की नहीं सुनी होती तो ? इन सवालों के जवाब आपको शो देखने के बाद ही मिलेंगे
अपनी शादी के बेहतरीन 20 साल बिताने के बाद, साक्षी और कुणाल की शादी अब इस छुपे हुए सच के कारण पूरी तरह बदल जाती है और एक नया मोड़ ले लेती है। यही हिज़ स्टोरी की कहानी का पूरा सार है। शो के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताये बगैर और शो को देखने के मजा को ख़राब न करते हुए, फिलहाल हम आपको इतना ही बता सकते हैं। शो के टीजर ने दर्शकों में शो को जल्द से जल्द देखने के लिए बेताबी बढ़ा दी है।
इस शो मई सत्यदीप मिश्रा कुणाल की भूमिका में हैं, प्रियामणी राज शो में साक्षी की भूमिका में हैं, मृणाल दत्त प्रीत की भूमिका में हैं। हिज़ स्टोरी की कहानी कुणाल और साक्षी के इर्द-गिर्द होगी, जो एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं और उनके दो बेहद प्यारे बच्चे हैं। साक्षी अपनी जिंदगी में एक अहम फैसला लेती है, जब उसके सामने कुणाल का सच आता है कि कुणाल उसको धोखा दे रहा था, इसकी वजह से उनकी शादी खतरे में आ जाती है। हिज़ स्टोरी दो लोगों की कहानी है, कुणाल और साक्षी की कहानी, ये दो लोग अपनी जिंदगी में कैसे दोबारा खुद की खोज करते हैं और साथ ही किस तरह से इस परिस्थिति का सामना करते हैं, यहीं मूल कहानी है।
शो का ट्रेलर 12 अप्रैल 2021 को दर्शकों के सामने आएगा और दर्शक इस शो को 25 अप्रैल से देख सकेंगे। तो इन्तजार कीजिये और हमारे साथ बने रहिए।

×
Date : 08 April 2021 Posted By : EDITOR
ALTBalaji और ZEE5 पर शहरी ड्रामा हिज़ स्टोरी टीजर हुआ जारी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Ramayana Movie Review – मूवी रिव्यू: भव्यता, भावनाओं और आस्था का संगम है ‘रामायण पार्ट 1’

📰 Generate e-Paper Clip Ramayana Movie Review – मूवी रिव्यू: भव्यता, भावनाओं और आस्था का संगम है ‘रामायण पार्ट 1’ रणबीर कपूर बने श्रीराम, यश का रावण अवतार प्रभावशाली डायरेक्टर :नितेश तिवारी रेटिंग:3.5 रणबीर कपूर ने निभाया राम का किरदार, यश के रावण अवतार ने खींचा ध्यान, साई पल्लवी की सादगी और रवि दुबे के अभिनय […]

THIS DIWALI, BRING HOME THE CELEBRATIONS, FAMILY DRAMA AND LOTS OF LOVE WITH ‘DILWALI DIWALI’ AND ‘MEETHE MEIN KYA HAI’ ON NETFLIX

📰 Generate e-Paper Clip THIS DIWALI, BRING HOME THE CELEBRATIONS, FAMILY DRAMA AND LOTS OF LOVE WITH ‘DILWALI DIWALI’ AND ‘MEETHE MEIN KYA HAI’ ON NETFLIX From heartwarming family reunions to unexpected twists and festive chaos, Netflix brings two stories that capture the many flavours of Diwali, making for the perfect family watch this festive […]