PM Shri Tourism Helicopter Service in Omkareshwar

Madhya Pradesh: ओंकारेश्वर में पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का ऐतिहासिक शुभारंभ

Madhya Pradesh :  ओंकारेश्वर (omkareshwar) में पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का ऐतिहासिक शुभारंभ

ओंकारेश्वर ( ललित दुबे ) तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में शुक्रवार का दिन पर्यटन इतिहास में दर्ज होने वाला साबित हुआ। पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का भव्य शुभारंभ खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल तथा मांधाता विधायक नारायण पटेल द्वारा किया गया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने हेलीकॉप्टर से पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने इस सेवा को मध्य प्रदेश पर्यटन के लिए “बड़ा क्रांतिकारी कदम” बताते हुए कहा—आज हमारे संसदीय क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाला क्षण है। यह सेवा महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर दोनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन को बेहद आसान और कम समय में संभव बनाएगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हम आभार व्यक्त करते हैं।
विधायक नारायण पटेल ने कहा—
“दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह सेवा किसी वरदान से कम नहीं है। अब समय की कमी होने पर भी दोनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन सरलता से किए जा सकेंगे। सांसद पाटिल ने बताया कि यह विशेष हेलीकॉप्टर सेवा सप्ताह में पाँच दिन नियमित रूप से संचालित की जाएगी। इससे श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
पहली उड़ान का अनुभव लेने वाले श्रद्धालु हिमांशु सोनी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा—
“जैसे ही यात्रा शुरू हुई, पलों में ओंकारेश्वर पहुंच गए। मैं चाहता हूँ कि मेरे माता-पिता भी इस अद्भुत सुविधा का लाभ लें।”
पीएम श्री हेलीकॉप्टर सेवा के शुभारंभ से महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग अब सीधी हवाई कड़ी से जुड़ गए हैं। इससे धार्मिक पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है।
यह है मध्य प्रदेश पर्यटन की ऐतिहासिक सौगात —
दो ज्योतिर्लिंग, एक यात्रा, और कुछ ही मिनटों में पूर्ण दर्शन!

×
Date : 22 November 2025 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh: ओंकारेश्वर में पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का ऐतिहासिक शुभारंभ
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले

📰 Generate e-Paper Clip MP: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बने सुखबीर सिंह, भारत यादव को जनसंपर्क सचिव की जिम्मेदारी; जबलपुर समेत 11 जिलों में नए कलेक्टर मध्य प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने […]

इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू

📰 Generate e-Paper Clip इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग में उद्यमों ने दिखाई रुचि; आईपीओ की तैयारी, वित्तीय अनुशासन एवं विकास पूंजी पर विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन इंदौर : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम […]