Fatima Bosch of Mexico became the winner and was crowned Miss

मैक्सिको की फ़ातिमा बॉश बनीं विनर, सिर सजा मिस यूनिवर्स का ताज

मैक्सिको की फ़ातिमा बॉश बनीं विनर, सिर सजा मिस यूनिवर्स का ताज

बैंकॉक । मिस यूनिवर्स 2025 का नतीजा आ गया है और इस साल का ताज मिस मैक्सिको के सिर सजा है। ग्लैमरस फिनाले में उन्होंने बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर दुनिया भर की प्रतिभागियों को पीछे छोड़ दिया। वहीं पहली रनर-अप मिस थाईलैंड (प्रवीण सिंह) रहीं, जिन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ टॉप 2 तक जगह बनाई। सेकेंड रनर-अप मिस वेनेज़ुएला बनीं, जबकि थर्ड रनर-अप मिस फिलीपींस रहीं। इस शानदार मुकाबले में हर कंटेस्टेंट ने अपनी खूबसूरती, बुद्धिमत्ता और सोशल विज़न से जजों का दिल जीत लिया।
मिस यूनिवर्स 2025 का भव्य आयोजन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास स्थित नॉनथाबुरी के इम्पैक्ट चैलेंजर हॉल में 21 नवंबर 2025 को किया गया। सुबह 8:00 बजे (लोकल टाइम) शुरू हुए इस कार्यक्रम को भारत में दर्शकों ने सुबह 6:30 बजे आईएसटी पर लाइव देखा। दुनिया भर के करीब 130 देशों से आई सुंदरियों ने इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए मुकाबला किया, जिनमें भारत की ओर से राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा भी शामिल थीं। मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब जीतने के बाद मनिका से उम्मीदें काफी थीं, लेकिन उनका सफर टॉप 12 से पहले ही थम गया। वह टॉप 30 राउंड तक पहुंचीं, लेकिन टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं और प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। इस साल की प्रतियोगिता बेहद रोमांचक और कड़े मुकाबले वाली रही। प्रतिभागियों को विभिन्न राउंड्स जैसे इंटरव्यू, स्विमसूट सेगमेंट और इवनिंग गाउन प्रस्तुति में अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास दिखाने का मौका मिला। जूरी ने लंबे मूल्यांकन के बाद टॉप 12 कंटेस्टेंट्स की घोषणा की, जिन्होंने बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए अगले चरण में प्रवेश किया। पूरी प्रतियोगिता ग्लैमर, कॉन्फिडेंसऔर वैश्विक एकता का शानदार मेल रही। भले ही भारत की मनिका विश्वकर्मा टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं, लेकिन उन्होंने अपनी गरिमा, व्यक्तित्व और सशक्तिकरण के संदेश के साथ देश का सम्मानपूर्वक प्रतिनिधित्व किया। बता दें कि मिस यूनिवर्स दुनिया की सबसे बड़ी और मशहूर ब्यूटी प्रतियोगिताओं में से एक है। इसे मिस वर्ल्ड, मिस इंटरनेशनल और मिस अर्थ के साथ टॉप ग्लोबल पेजेंट्स में गिना जाता है। हर साल इसका आयोजन मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइज़ेशन करती है, जिसका हेडक्वार्टर अमेरिका और थाईलैंड में है।
इन्हे मिली टॉप 12 में जगह
चिली की इन्ना मोल्ल
कोलंबिया की वेनेसा पुल्गारिन
क्यूबा की लीना लुआसेस
ग्वाडेलूप की ओफेली मेज़िनो
मेक्सिको की फ़ातिमा बोश
प्यूर्टो रिको की ज़ैशली ऐलिसिया
वेनेज़ुएला की स्टेफ़नी अबसाली
चीन की झाओ ना
फिलिपींस की मा अतिसा मनालो
मिस थाईलैंड (प्रवीणर सिंह)
माल्टा की जूलिया ऐन क्लुएट
कोट द’ईवोआर (आइवरी कोस्ट) की ओलिविया यासे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और टाटा स्ट्राइव के मध्य हुआ एमओयू

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और टाटा स्ट्राइव के मध्य हुआ एमओयू स्थानीय स्तर पर हजारों युवाओ के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर होंगे सृजित पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में युवाओं व होम-स्टे संचालकों का होगा कौशल उन्नयन Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की […]

Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी तक, मोहन भागवत ने सभी मुद्दों पर की बात, पढ़ें टॉप बयान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी तक, मोहन भागवत ने सभी मुद्दों पर की बात, पढ़ें टॉप बयान RSS के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। मोहन भागवत मुंबई में आयोजित एक […]