Dangal TV : रूपल त्यागी, "मैं एक राजकुमारी की तरह बड़ी हुई और कभी किसी से नहीं लड़ी" - Update Now News

Dangal TV : रूपल त्यागी, “मैं एक राजकुमारी की तरह बड़ी हुई और कभी किसी से नहीं लड़ी”

मुंबई : अभिनेत्री रूपल त्यागी ने 14 से अधिक शो किए है। वह हमेशा कुछ अलग करने की कोशिश करती है। हाल ही में उन्होंने दंगल टीवी के शो रंजू की बेटियां में एक कुश्ती सीन शूट किया। वह साझा करती है कि इस सीन को शूट करने के लिए वह बहुत घबराई हुई थी क्योंकि उसे अपने प्रतिद्वंद्वी को अपने कंधों पर उठाना था। अपने अनुभव को साझा करते हुए, रूपल कहती हैं, “हाल ही के एपिसोड में, हमने एक कुशती टूर्नामेंट की शूटिंग की और सच बोलूं तो में बहुत नर्वस थी क्योंकि मैंने पहले कभी कुश्ती नहीं लड़ी है। मैं बंगलौर में एक नाजुक राजकुमारी की तरह बड़ी हुई हूं और मेरे कोई भाई या बहन नहीं थे। इसलिए मैंने कभी किसी से लड़ाई नहीं की। हमारे सेट पर एक फाइट मास्टर था और हमने यह सुनिश्चित किया कि जिन लड़कियों के साथ मैं लड़ने जा रही थी वे असली फाइटर्स होंगी और उन्होंने मेरी बहुत मदद की। सीन को शूट करने में चुनौतियां बहुत थीं क्योंकि मेरे कंधे बहुत मजबूत नहीं है और जो बुलबुल का मुख्य सीन ‘धोबी पछाड़’ था उसमें मुझे अपने कंधों से लड़कियों को उठाने और उन्हें फर्श पर फेंकने की आवश्यकता थी। हमने एक दिन में पूरे दृश्य को शूट किया और इसके कारण मुझे मेरे ऊपरी शरीर में बहुत दर्द हुआ। उनके सह-कलाकारों ने उनकी बहुत मदद करी, इस के बारे में रूपल ने कहा, “शूटिंग के बाद, मुझे चोट लगी थी और हर कोई मेरा ख्याल रख रहा था, खासकर रीना जी और उनके पति करन सर। उन्होंने मुझे होम्योपैथी की दवा दी, जिसे मेरी चोट ठीक हुई। मेरी ऑनस्क्रीन बहन मोनिका ने मेरा हाथ पकड़ा हुआ था और दीपशिखा जी ने तुरंत चोट पर बर्फ लगाई। यहां तक कि अयूब सर, करन, जीवांश ने भी मेरा ख्याल रखा। कुश्ती का सीन रूपल के लिए बहुत मायने रखता था और यह सीन करके रूपल बहुत खुश है। रंजू की बेटियां एक मां, रंजू की दिल को छू लेने वाली और एक पितृसत्तात्मक समाज में 4 बेटियों की परवरिश का उनका संघर्ष की कहानी है। देखे रंजु की बेटीया रात 9.30 बजे केवल दंगल टीवी पर।
दंगल टीवी केबल नेटवर्क और डीटीएच प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है – डीडी फ्री डिश (चैनल नंबर 29), टाटा स्काई (चैनल नंबर 177), एयरटेल (चैनल नंबर 125), डिश टीवी (चैनल नंबर 119) सन डायरेक्ट (328) और वीडियोकॉन D2H (चैनल NO 106)।

×
Date : 17 March 2021 Posted By : EDITOR
Dangal TV : रूपल त्यागी, “मैं एक राजकुमारी की तरह बड़ी हुई और कभी किसी से नहीं लड़ी”
News Image

मुंबई : अभिनेत्री रूपल त्यागी ने 14 से अधिक शो किए है। वह हमेशा कुछ अलग करने की कोशिश करती है। हाल ही में उन्होंने दंगल टीवी के शो रंजू की बेटियां में एक कुश्ती सीन शूट किया। वह साझा करती है कि इस सीन को शूट करने के लिए वह बहुत घबराई हुई थी क्योंकि उसे अपने प्रतिद्वंद्वी को अपने कंधों पर उठाना था। अपने अनुभव को साझा करते हुए, रूपल कहती हैं, "हाल ही के एपिसोड में, हमने एक कुशती टूर्नामेंट की शूटिंग की और सच बोलूं तो में बहुत नर्वस थी क्योंकि मैंने पहले कभी कुश्ती नहीं लड़ी है। मैं बंगलौर में एक नाजुक राजकुमारी की तरह बड़ी हुई हूं और मेरे कोई भाई या बहन नहीं थे। इसलिए मैंने कभी किसी से लड़ाई नहीं की। हमारे सेट पर एक फाइट मास्टर था और हमने यह सुनिश्चित किया कि जिन लड़कियों के साथ मैं लड़ने जा रही थी वे असली फाइटर्स होंगी और उन्होंने मेरी बहुत मदद की। सीन को शूट करने में चुनौतियां बहुत थीं क्योंकि मेरे कंधे बहुत मजबूत नहीं है और जो बुलबुल का मुख्य सीन 'धोबी पछाड़' था उसमें मुझे अपने कंधों से लड़कियों को उठाने और उन्हें फर्श पर फेंकने की आवश्यकता थी। हमने एक दिन में पूरे दृश्य को शूट किया और इसके कारण मुझे मेरे ऊपरी शरीर में बहुत दर्द हुआ। उनके सह-कलाकारों ने उनकी बहुत मदद करी, इस के बारे में रूपल ने कहा, "शूटिंग के बाद, मुझे चोट लगी थी और हर कोई मेरा ख्याल रख रहा था, खासकर रीना जी और उनके पति करन सर। उन्होंने मुझे होम्योपैथी की दवा दी, जिसे मेरी चोट ठीक हुई। मेरी ऑनस्क्रीन बहन मोनिका ने मेरा हाथ पकड़ा हुआ था और दीपशिखा जी ने तुरंत चोट पर बर्फ लगाई। यहां तक कि अयूब सर, करन, जीवांश ने भी मेरा ख्याल रखा। कुश्ती का सीन रूपल के लिए बहुत मायने रखता था और यह सीन करके रूपल बहुत खुश है। रंजू की बेटियां एक मां, रंजू की दिल को छू लेने वाली और एक पितृसत्तात्मक समाज में 4 बेटियों की परवरिश का उनका संघर्ष की कहानी है। देखे रंजु की बेटीया रात 9.30 बजे केवल दंगल टीवी पर।
दंगल टीवी केबल नेटवर्क और डीटीएच प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है - डीडी फ्री डिश (चैनल नंबर 29), टाटा स्काई (चैनल नंबर 177), एयरटेल (चैनल नंबर 125), डिश टीवी (चैनल नंबर 119) सन डायरेक्ट (328) और वीडियोकॉन D2H (चैनल NO 106)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Laxmikant: The Musical Genius Behind 500+ Hindi Films

📰 Generate e-Paper Clip Laxmikant, one half of the legendary composer duo Laxmikant-Pyarelal, was perhaps one of the most prolific music directors in Hindi cinema and composed music for over 500 movies from 1963 to 1998. Mumbai: Laxmikant was born “Laxmikant Shantaram Kudalkar” on November 3, 1937, in Bombay. After the untimely demise of his […]