ICICI LOMBARD SUPPORTS

ICICI LOMBARD : आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की खास पहल, 2022 कार्यक्रम के लिए एनजीओ किड्स को किया सपोर्ट

 

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की खास पहल, स्विट्जरलैंड में फर्स्ट ग्लोबल चैलेंज – 2022 कार्यक्रम के लिए एनजीओ किड्स को किया सपोर्ट

– द फर्स्ट ग्लोबल चैलेंज ओलंपिक-शैली की एक अंतरराष्ट्रीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता है, जो 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2022 तक जेनेवा, स्विट्जरलैंड में हो रही है।

मुंबई : देश की प्रमुख सामान्य बीमा कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने छात्रों को प्रोत्साहन देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. आईसीआईसीआई बच्चों की एक टीम की मेजबानी कर रही है, जो सोमवार 3 अक्टूबर, 2022 को दोपहर 3:30 बजे फर्स्ट ग्लोबल चैलेंज नाम के एक वैश्विक कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। FGC यानी फर्स्ट ग्लोबल चैलेंज हाई स्कूल के छात्रों के लिए एक ओलंपिक-शैली की अंतर्राष्ट्रीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य अलग अलग पृष्ठभूमि, संस्कृतियों और अनुभव वाले युवाओं को एक साथ लाना और उन्हें भविष्य के लीडर और इनोवेटर यानी नवप्रवर्तन बनने के लिए प्रेरित करना है।
170 से अधिक देशों की टीमें करेंगी प्रतियोगिता
FGC यानी फर्स्ट ग्लोबल चैलेंज में 170 से अधिक देशों की टीमें होंगी. इन टीमों में एक दूसरे से रोबोट बनाने और प्रोग्रामिंग को लेकर प्रतियोगिता होगी। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड द्वारा होस्ट किए जा रहे बच्चों को न सिर्फ रोबोटिक्स में रूचि है, बल्कि इसकी अच्छी जानकारी भी है। इन बच्‍चों को मुंबई स्थित एनजीओ सलाम बॉम्बे और अवसरा द्वारा सपोर्ट किया जाता है। आयोजन के लिए फंड इकट्ठा करने की शुरुआत द इनोवेशन स्टोरी के संस्थापक मीनल मजूमदार के द्वारा की गई थी, जो युवा छात्रों के लिए एक एडटेक स्टार्टअप है।
फाइनलिस्ट रही है यह टीम
कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और इस क्षेत्र में जुनून के चलते, चुनी गई टीम एफटीसी प्रतियोगिता के पुणे रीजन चैप्टर में फाइनलिस्ट थी। कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद, टीम को एसटीईएम एजुकेशन ट्रस्ट (फर्स्ट, यूएसए द्वारा अधिकृत एक गैर-लाभकारी संस्था) द्वारा चुना गया है, जो स्विट्जरलैंड में फर्स्ट ग्लोबल चैलेंज (एफजीसी) 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए है।
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की खास पहल
इस टीम के छात्र आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आते हैं. इसलिए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर, 2022 तक जेनेवा, स्विट्जरलैंड में होने वाले इस वैश्विक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जरूरी मॉनेटरी सपोर्ट देने का फैसला लिया है. ये बच्चे आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के ऑफिस में रोबोट का प्रदर्शन करेंगे, साथ ही कंपनी के प्रबंधन और कर्मचारियों से भी उनकी मुलाकात होगी। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की यह पहल दुनिया के युवाओं के बीच समझ और सहयोग को बढ़ावा देने का प्रयास है, क्योंकि ये युवा दुनिया की तमाम समस्याओं को हल करने के लिए अपनी क्षमताओं का उपयोग कर रहे हैं।
विभिन्न कौशल में महारत
इस अवधि के दौरान बच्चों ने विभिन्न कौशल में महारत हासिल की है और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के समर्थन से, यह अनुभव इन छात्रों के लिए संभावनाओं, अवसरों और जीवन लक्ष्यों को पाने में मददगार साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टाटा एआईए की बड़ी उपलब्धि; एजेंसी डिस्ट्रीब्यूशन में मज़बूत प्रदर्शन, मध्य प्रदेश में 17 एजेंट बने एमडीआरटी क्वालिफायर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱टाटा एआईए की बड़ी उपलब्धि; एजेंसी डिस्ट्रीब्यूशन में मज़बूत प्रदर्शन, मध्य प्रदेश में 17 एजेंट बने एमडीआरटी क्वालिफायर · इंदौर में 2 एमडीआरटी हैं; जबलपुर में 4 और कटनी में 3 एमडीआरटी हैं। · पूरे भारत में 1,397 एमडीआरटी बीमा सलाहकारों के साथ, कंपनी उपभोक्ताओं को विश्व स्तरीय वित्तीय सलाह […]

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर डिजिटल, रिटेल और एमएसएमई क्षेत्र से जुड़ी व्यापक पहलों की घोषणा की

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर डिजिटल, रिटेल और एमएसएमई क्षेत्र से जुड़ी व्यापक पहलों की घोषणा की बैंक ने 119वें स्थापना वर्ष की थीम रखी है ’नेतृत्व भरोसे का’ , जो ईमानदारी, नवाचार और समावेशन के साथ नेतृत्व करने की उसकी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता […]