पहला वनडे : भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रनों से हराया - Update Now News

पहला वनडे : भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रनों से हराया

 

हैदराबाद। भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रनों से हराया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाये। जिसका पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 337 रन पर आउट हो गयी। न्यूजीलैंड की और से सबसे ज्यादा रन माइकल ब्रेसवेल ने 78 गेंदों पर शानदार 140 रन की पारी खेली जिसमे 10 छक्के और 12 चौके शामिल है। भारत की और से ओपनर शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाया,गिल ने 149 गेंदों पर 208 रन बनाए, जिसमें 19 चौके और नौ छक्के शामिल थे। रोहित शर्मा ने हेनरी शिपले पर दो चौके और छक्के लगाए। दूसरी ओर, गिल ने छठे ओवर में लॉकी फग्र्यूसन की गेंद पर ड्राइव करके चौका लगाना शुरू किया। गिल ने ब्लेयर टिकनर को आसानी से शॉट लगाया, उन्हें मिड विकेट पर दो बार पुल करके 8.4 ओवर में भारत को 50 के पार पहुंचाया। 60 रन की शुरूआती साझेदारी 13वें ओवर में समाप्त हुई, जब रोहित टिकनर की गेंद पर मिड आन पर आसान कैच देकर चलते बने। लेकिन गिल ने स्पिन के खिलाफ अपना प्रवाह जारी रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]