भारत के पास अधिक प्रभावशाली खिलाड़ी, डब्ल्यूटीसी खिताब जीतना चाहिए : गावस्कर - Update Now News

भारत के पास अधिक प्रभावशाली खिलाड़ी, डब्ल्यूटीसी खिताब जीतना चाहिए : गावस्कर

 

नई दिल्ली| पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि भारत को शुक्रवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल को जीतना चाहिए क्योंकि उसके पास अधिक प्रभावशाली खिलाड़ी हैं। गावस्कर ने द टाइम्स आफ इंडिया से कहा, ” मेरी नजर में यह बराबरी का मुकाबला है। कुछ लोगों का मानना है कि न्यूजीलैंड ने पहले दो टेस्ट मैच (इंग्लैंड के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती) खेले हैं और इसका उसे फायदा होगा। लेकिन वहीं दूसरी ओर भारत मैच खेलने के लिए लालायित होगा। और साथ ही एक महीने से खेल से दूर रहने के बाद वह पूरी तरह तरोताजा होंगे। भारत के पास बल्ले और गेंद से प्रभाव छोड़ने वाले अधिक खिलाड़ी हैं, इसलिए मुझे लगता है कि भारत को ही मैच जीतना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को उस समय तक स्विंग की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा जब तक मौसम में नमी है। गावस्कर ने कहा, ” भारत को न्यूजीलैंड में परेशानी का सामना करना पड़ा था लेकिन जब मौसम में नमी और ठंड नहीं है, भारतीय टीम इंग्लैंड में स्विंग का अच्छी तरह सामना कर सकती है। उन्होंने साथ ही कहा कि इस मैच में रविचंद्रन अश्विवन और रवींद्र जडेजा गेंद के साथ साथ बल्ले से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

×
Date : 16 June 2021 Posted By : EDITOR
भारत के पास अधिक प्रभावशाली खिलाड़ी, डब्ल्यूटीसी खिताब जीतना चाहिए : गावस्कर
News Image

 

नई दिल्ली| पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि भारत को शुक्रवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल को जीतना चाहिए क्योंकि उसके पास अधिक प्रभावशाली खिलाड़ी हैं। गावस्कर ने द टाइम्स आफ इंडिया से कहा, " मेरी नजर में यह बराबरी का मुकाबला है। कुछ लोगों का मानना है कि न्यूजीलैंड ने पहले दो टेस्ट मैच (इंग्लैंड के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती) खेले हैं और इसका उसे फायदा होगा। लेकिन वहीं दूसरी ओर भारत मैच खेलने के लिए लालायित होगा। और साथ ही एक महीने से खेल से दूर रहने के बाद वह पूरी तरह तरोताजा होंगे। भारत के पास बल्ले और गेंद से प्रभाव छोड़ने वाले अधिक खिलाड़ी हैं, इसलिए मुझे लगता है कि भारत को ही मैच जीतना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को उस समय तक स्विंग की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा जब तक मौसम में नमी है। गावस्कर ने कहा, " भारत को न्यूजीलैंड में परेशानी का सामना करना पड़ा था लेकिन जब मौसम में नमी और ठंड नहीं है, भारतीय टीम इंग्लैंड में स्विंग का अच्छी तरह सामना कर सकती है। उन्होंने साथ ही कहा कि इस मैच में रविचंद्रन अश्विवन और रवींद्र जडेजा गेंद के साथ साथ बल्ले से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]