India registers strong protest over the death of Indians in a US attac

अमेरिकी हमले में भारतीयों की मौत पर भारत ने जताया कड़ा विरोध

-अमेरिकी डिप्टी चीफ़ ऑफ़ मिशन को तलब कर दी चेतावनी

नई दिल्ली । केंद्रीय शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को बताया कि ओमान की खाड़ी में एक टैंकर पर अमेरिकी हमले में लापता तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है। ओमान के पास टैंकर पर अमेरिकी सेना द्वारा किए गए हमले के बाद ये नाविक लापता बताए जा रहे थे। अमेरिका के मुताबिक निर्देशों का पालन न करने पर उसकी सेना ने जहाज पर सटीक हमला किया। अमेरिका ने यह भी कहा कि टैंकर ईरान से तेल ले जा रहा था। इस बीच जानलेवा हमले के बाद नई दिल्ली ने अमेरिकी डिप्टी चीफ़ ऑफ़ मिशन को तलब किया और हमले का कड़ा विरोध किया।
विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नागराज नायडू ने टैंकर सेटेबेल्लो पर हमले के बाद अमेरिका के चार्ज डीअफेयर्स जेसन मीक्स को तलब किया। इस घटना के बाद भारत ने हमले की कड़ी निंदा की और जहाज पर मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि हम आज ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज सेटेबेल्लो पर हुए हमले की निंदा करते हैं। मंत्रालय ने बताया कि हमले के समय जहाज पर 24 भारतीय क्रू सदस्य मौजूद थे। मंत्रालय ने कहा कि 21 भारतीयों को बचा लिया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक बाद में यूएस सेंट्रल कमांड ने पुष्टि की कि उसने ईरान के खिलाफ जारी समुद्री नाकेबंदी के तहत 9 जून की रात सेटेबेलो को निशाना बनाया। बयान के मुताबिक यूएस सेंट्रल कमांड ने पलाऊ के झंडे वाले सेटेबेलो को ओमान की खाड़ी से गुजरते समय बेकार कर दिया। इसमें कहा गया कि अमेरिकी सेना के निर्देशों का बार-बार पालन न करने पर एक अमेरिकी विमान ने जहाज के इंजन रूम में सटीक निशाना साधने वाले हथियारों से हमला किया।
=======

×
Date : 11 June 2026 Posted By : EDITOR
अमेरिकी हमले में भारतीयों की मौत पर भारत ने जताया कड़ा विरोध
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार

📰 Generate e-Paper Clip MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार UNN: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही त्योहारी सीजन का उल्लास हर तरफ पसरने लगा है, लेकिन इसी खुशी के बीच बाजार और खान-पान के शौकीनों के लिए एक करारा झटका आया है. तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से […]

हिमाचल सरकार ने फिर लिया 600 करोड़ का कर्ज, राज्य का कुल ऋण एक लाख करोड़ पार

📰 Generate e-Paper Clip हिमाचल सरकार ने फिर लिया 600 करोड़ का कर्ज, राज्य का कुल ऋण एक लाख करोड़ पार शिमला। आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल की सुक्खू सरकार ने एक बार फिर बाजार से त्रण लेने का फैसला किया है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन की ओर से 600 […]