Indian Idol Season 12

इंडियन आइडल सीजन 12: किशोर कुमार और लता मंगेशकर के गाने को रिलीज करूंगा। – हिमेश रेशमिया

 

Mumbai: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के मशहूर शो इंडियन आइडल 12 के आने वाले वीकेंड में किशोर कुमार के 100 बेहतरीन गाने प्रस्तुत किए जाएंगे। इस मौके पर किशोर कुमार के बेटे और मशहूर गायक अमित कुमार खास मेहमान के रूप में मंच पर नजर आएंगे। यह एक सुरीली संगीतमय शाम होगी, जिसमें लेजेंडरी सिंगर किशोर कुमार को एक ट्रिब्यूट दिया जाएगा। इस मौके पर नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और अनु मलिक जजों के रूप में गायकों का स्वागत करेंगे। साथ ही कंटेस्टेंट्स की बेमिसाल परफॉर्मेंस सभी को 90 के दशक के उन सुनहरे दिनों में ले जाएगी। इस मौके पर अंजलि गायकवाड़ ने ‘मेरे नैना सावन भादो’, ‘अरे यार मेरी तुम हो गजब’ और ‘पिया पिया मोरा जिया पुकारे’ जैसे गानों पर अपनी अद्भुत प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस‌ परफार्मेंस पर चीफ गेस्ट अमित कुमार और तीनों जजों ने उनका सम्मान भी किया। इस दौरान हिमेश रेशमिया ने भी अपने पिता के शुरुआती दिनों में उनके द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक गाने का किस्सा सुनाया। अंजलि की आवाज पर टिप्पणी करते हुए अमित कुमार ने कहा, “उन दिनों किशोर कुमार जी को तो प्रशिक्षण भी नहीं मिला था, जब उन्होंने यह गाने गाए थे। आज आपका टैलेंट देखकर यह साबित हो गया कि आपके पिता ने आपको हर सुर और ताल की बेहतर समझ दी है। इसे हमेशा संजोकर रखें। आगे हिमेश रेशमिया ने कहा, “उस समय पर मेरे पिता श्री विपिन रेशमिया ने एक गाना रिकॉर्ड किया था, जो मेल और फीमेल वॉइस दोनों के लिए था। फीमेल वॉइस के लिए लता मंगेशकर जी ने अपनी आवाज दी थी, जबकि मेल वॉइस के लिए किशोर कुमार पहले ही यह गाना रिकॉर्ड कर चुके थे। लेकिन लता जी वाला गाना सुनकर वो इस गाने को दोबारा गाना चाहते थे, क्योंकि वो अपनी गायकी में कुछ खास बारीकियां शामिल करना चाहते थे। हिमेश ने बताया कि किसी कारणवश वो गाना रिलीज़ नहीं हो पाया था, लेकिन यह सुरीला गीत अब भी उनके पास है और वो जल्द ही इसे ही रिलीज़ करेंगे।
इंडियन आइडल सीजन 12, हर वीकेंड रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

×
Date : 06 May 2021 Posted By : EDITOR
इंडियन आइडल सीजन 12: किशोर कुमार और लता मंगेशकर के गाने को रिलीज करूंगा। – हिमेश रेशमिया
News Image

 

Mumbai: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के मशहूर शो इंडियन आइडल 12 के आने वाले वीकेंड में किशोर कुमार के 100 बेहतरीन गाने प्रस्तुत किए जाएंगे। इस मौके पर किशोर कुमार के बेटे और मशहूर गायक अमित कुमार खास मेहमान के रूप में मंच पर नजर आएंगे। यह एक सुरीली संगीतमय शाम होगी, जिसमें लेजेंडरी सिंगर किशोर कुमार को एक ट्रिब्यूट दिया जाएगा। इस मौके पर नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और अनु मलिक जजों के रूप में गायकों का स्वागत करेंगे। साथ ही कंटेस्टेंट्स की बेमिसाल परफॉर्मेंस सभी को 90 के दशक के उन सुनहरे दिनों में ले जाएगी। इस मौके पर अंजलि गायकवाड़ ने 'मेरे नैना सावन भादो', 'अरे यार मेरी तुम हो गजब' और 'पिया पिया मोरा जिया पुकारे' जैसे गानों पर अपनी अद्भुत प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस‌ परफार्मेंस पर चीफ गेस्ट अमित कुमार और तीनों जजों ने उनका सम्मान भी किया। इस दौरान हिमेश रेशमिया ने भी अपने पिता के शुरुआती दिनों में उनके द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक गाने का किस्सा सुनाया। अंजलि की आवाज पर टिप्पणी करते हुए अमित कुमार ने कहा, "उन दिनों किशोर कुमार जी को तो प्रशिक्षण भी नहीं मिला था, जब उन्होंने यह गाने गाए थे। आज आपका टैलेंट देखकर यह साबित हो गया कि आपके पिता ने आपको हर सुर और ताल की बेहतर समझ दी है। इसे हमेशा संजोकर रखें। आगे हिमेश रेशमिया ने कहा, "उस समय पर मेरे पिता श्री विपिन रेशमिया ने एक गाना रिकॉर्ड किया था, जो मेल और फीमेल वॉइस दोनों के लिए था। फीमेल वॉइस के लिए लता मंगेशकर जी ने अपनी आवाज दी थी, जबकि मेल वॉइस के लिए किशोर कुमार पहले ही यह गाना रिकॉर्ड कर चुके थे। लेकिन लता जी वाला गाना सुनकर वो इस गाने को दोबारा गाना चाहते थे, क्योंकि वो अपनी गायकी में कुछ खास बारीकियां शामिल करना चाहते थे। हिमेश ने बताया कि किसी कारणवश वो गाना रिलीज़ नहीं हो पाया था, लेकिन यह सुरीला गीत अब भी उनके पास है और वो जल्द ही इसे ही रिलीज़ करेंगे।
इंडियन आइडल सीजन 12, हर वीकेंड रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Pratik Gandhi, Maniesh Paul, Sameera Reddy and Atul Khatri turn Singapore into their very own family playground in ‘The Great Indian Family Holiday: Singapore Edition’

📰 Generate e-Paper Clip Pratik Gandhi, Maniesh Paul, Sameera Reddy and Atul Khatri turn Singapore into their very own family playground in ‘The Great Indian Family Holiday: Singapore Edition’ Streaming exclusively on JioHotstar from 31stOctober, Singapore Tourism Board’s (STB’s) new travel series follows four beloved Indian celebrities and their families as they explore the experiences […]

Ishaan Khatter Reveals How Shahid Kapoor Inspired His Character in The Royals Season 2 on Netflix’s The Great Indian Kapil Show

📰 Generate e-Paper Clip Ishaan Khatter Reveals How Shahid Kapoor Inspired His Character in The Royals Season 2 on Netflix’s The Great Indian Kapil Show The episode brings out hilarious first-meeting stories, relationship revelations and a glimpse into Ishaan’s equation with his older brother. Mumbai: The Diwali celebrations continue on Netflix’s The Great Indian Kapil […]