भारतीय निशानेबाज जून में जागरेब विश्व कप में भाग लेंगे - Update Now News

भारतीय निशानेबाज जून में जागरेब विश्व कप में भाग लेंगे

नई दिल्ली| ओलंपिक में शामिल होने वाले भारतीय निशानेबाजों को 11 मई से क्रोएशिया की राजधानी जागरेब में ट्रेनिंग करनी है और इसके साथ ही वे 22 जून से होने वाले विश्व कप में भी हिस्सा लेंगे। इंटरनेशन स्पोर्ट शूटिंग फेडरेशन ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि क्रोएशिया टोक्यो ओलंपिक से पहले अंतिम विश्व कप की मेजबानी करेगा। 13 सदस्यीय भारतीय टीम इसके साथ ही 20 मई से क्रोएशिया में होने वाले यूरोपियन शूटिंग चैंपियनशिप में भी हिस्सा लेगी। यूरोपियन चैंपियनशिप में राइफल, पिस्टल और शॉटगन इवेंट होंगे। भारतीय शूटिंग कोच ने कहा, “चूंकि क्रोएिशया विश्व कप में राइफल पिस्टल और शॉटगन में व्यक्तिगत और मिक्सड टीम इवेंट होने हैं, ऐसे में यह ओलंपिक की तैयारियों के लिए अच्छा प्लेटफॉर्म है। इससे पहले, अजरबैजान में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पिछले महीने ही 22 जून से होने वाले बाकू विश्व कप को रद्द कर दिया गया था। भारत ने दो स्कीट सहित 15 ओलंपिक कोटा हासिल किए हैं। संभावितों के लिए राष्ट्रीय शिविर डॉ कर्णी सिंह शूटिग रेंज में अप्रैल के तीसरे सप्ताह में होने की संभावना थी लेकिन कोरोना के कारण इसे स्थगित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

PBKS vs GT, IPL 2026 – 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PBKS vs GT, IPL 2026 – 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया कूपर कोनोली #Cooper Connolly के नाबाद अर्द्धशतक नई दिल्ली: कूपर कोनोली की नाबाद पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर जीत के साथ अपने आईपीएल […]

IPL 2026 – RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दी करारी हार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 – RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दी करारी हार UNN: वैभव सूर्यवंशी (52) और यशस्वी जायसवाल (38*) की तूफानी पारियों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों के लक्ष्य को 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। इसी के साथ राजस्थान […]