Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में अंतरराज्यीय बस सेवा 31 मई तक स्थगित - Update Now News

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में अंतरराज्यीय बस सेवा 31 मई तक स्थगित

 

चार राज्यों से नहीं आ सकेंगे यात्री

Bhopal : मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के मद्देनजर प्रदेश में चार राज्यों उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान से आने तथा जाने वाले बस परिवहन संचालन (Madhya Pradesh bus service) को 31 मई तक स्थगित कर दिया है. पहले इन बसों का संचालन 23 मई तक स्थगित किया गया था. मध्यप्रदेश परिवहन विभाग ने इस संबंध में रविवार को आदेश जारी कर दिए हैं. बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में लागू कोरोना कर्फ्यू के प्रतिबंधों में आगामी एक जून से धीरे-धीरे ढील दिए जाने की शनिवार को घोषणा की थी. प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति की समीक्षा बैठक में शनिवार को मुख्यमंत्री चौहान ने कहा था, ‘‘हमारा लक्ष्य 31 मई तक हमारे राज्य को कोविड-19 से मुक्त करना है. कोरोना संक्रमण के कारण लगाए गये कोरोना कर्फ्यू को हमें धीरे-धीरे अनलॉक करना होगा. दुनिया को आगे बढ़ना है लेकिन हमें इस तरह से अनलॉक करना है कि कोविड-19 फिर से नहीं फैले.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]