IPL 2021- केकेआर को हराकर सीएसके ने चौथी बार जीता खिताब - Update Now News

IPL 2021- केकेआर को हराकर सीएसके ने चौथी बार जीता खिताब

दुबई । सलामी बल्लेबाज फॉफ डू प्लेसिस (86) रनों की शानदार पारी के बाद शार्दुल ठाकुर (3/38) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने यहां दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 27 रनों से हराकर चौथी बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले सीएसके ने 2010, 2011 और 2018 में भी आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। चारो खिताब सीएसके ने महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में हीं जीती है। सीएसके ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डू प्लेसिस के 59 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 165 रन ही बना सकी। सीएसके की तरफ से शार्दुल के अलावा रवींद्र जडेजा और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट लिए जबकि दीपक चाहर और ड्वेन ब्रावो को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने शानदार शुरूआत की। सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 62 गेंदों में 91 रनों की साझेदारी की। अय्यर ने इसी बीच अपना अर्धशतक भी जमाया। दोनों बल्लेबाजों के इस बढ़ते साझेदारी को शार्दुल ने अय्यर को आउट कर तोड़ा। अय्यर ने 32 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए नितीश राणा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इनका विकेट भी शार्दुल ने लिया।

×
Date : 18 October 2021 Posted By : EDITOR
IPL 2021- केकेआर को हराकर सीएसके ने चौथी बार जीता खिताब
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]