IPL 2022: जल्द भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलेगा मुंबई इंडियंस का यह युवा क्रिकेटर – रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2022 में भले कुछ सही ना रहा हो लेकिन एक चीज मुंबई और भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छे निखार के साथ सामने आई है। हम बात कर रहे हैं बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की। इस युवा खिलाड़ी ने पूरे सीजन में सभी को प्रभावित किया है। इसी बीच उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने उनको लेकर बड़ा बयान दे डाला है। रोहित ने कहा है कि तिलक जल्द भारत के लिए सभी फॉर्मेट में खेलते नजर आ सकते हैं।
तिलक वर्मा का यह पहला आईपीएल सीजन है और इस सीजन में अभी तक सभी 12 मैचों में वह मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 का हिस्सा रहे हैं। कुछ मैचों को छोड़कर तकरीबन मुकाबलों में उन्होंने शुरुआती झटकों के बाद टीम की पारी को संभाला है। कई मौकों पर उन्होंने और सूर्यकुमार यादव ने टीम को जीत के करीब तक पहुंचाया। रोहित शर्मा उनके खेल से खासा प्रभावित दिखे और चेन्नई के खिलाफ जीत के बाद जमकर उनकी प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

बांग्लादेश के अनुभवी क्रिकेटर महमूदुल्लाह ने संन्यास लिया

बांग्लादेश के अनुभवी क्रिकेटर महमूदुल्लाह ने संन्यास लिया ढ़ाका । बांग्लादेश के अनुभवी क्रिकेटर महमूदुल्लाह ने एकदिवसीय क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा कर दी है। 39 साल के महमूदुल्लाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये अपने संन्यास की बात कही। इस ऑलराउंडर ने साल 2021 में ही टेस्ट और साल 2024 में […]

WPL 2025: मुंबई इंडियंस की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स से होगी खिताबी भिड़ंत

WPL 2025: मुंबई इंडियंस की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स से होगी खिताबी भिड़ंत Mumani: WPL 2025: मुंबई इंडियंस एक बार फिर से डब्ल्यूपीएल के फाइनल में एंट्री मार दी है। एलिमिनेटर मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। अब पहले […]