ज्योतिरादित्य सिंधिया हुए कोविड पॉजिटिव - Update Now News

ज्योतिरादित्य सिंधिया हुए कोविड पॉजिटिव

 

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना संक्रमित हो गए हैं। डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने कोविड-19 की जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने स्वयं ट्वीट कर अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछले कुछ दिनों के दौरान अपने संपर्क में आए तमाम लोगों से भी कोविड-19 की जांच करवा लेने का अनुरोध करते हुए ट्वीट कर कहा, डॉक्टरों के परामर्श पर कराई गई कोविड-19 की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आप सभी से मेरा अनुरोध है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आएं हैं, वे सभी सावधानी बरतें या निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जांच करवाएं।
–आईएएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नदी जोड़ो परियोजनाओं से बदल रही है किसानों की तकदीर और मध्यप्रदेश की तस्वीर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नदी जोड़ो परियोजनाओं से बदल रही है किसानों की तकदीर और मध्यप्रदेश की तस्वीर भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की तीन अंतर्राज्यीय सिंचाई परियोजनाएं किसानों की समृद्धि और प्रदेश की तरक्की का आधार बन रही हैं। इन परियोजनाओं से जब किसान के खेतों तक […]

नारी शक्ति सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का आह्वान, महिला आरक्षण को बताया ऐतिहासिक अवसर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नारी शक्ति सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का आह्वान, महिला आरक्षण को बताया ऐतिहासिक अवसर -लोकतंत्र को अधिक समावेशी बनाने पर जोर, संसद से सर्वसम्मति से निर्णय लेने की अपील नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल का आह्वान करते […]