Kangaroo won the lost game due to Maxwell's double century

ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री, ऑस्ट्रेलिया 3 विकेट से जीता

 

मुंबई। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पांच बार के विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार 201 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही और 70 रन के अंदर उसकी आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने कप्तान पैट कमिंस के साथ पारी को संभाला और ऑस्ट्रेलिया को शानदार जीत दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

T-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱T-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत UNN: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया है. यह भारत की टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की रनों के लिहाज से उसकी सबसे बड़ी जीत है. नामीबिया 116 पर ऑल-आउट. भारत की टी20 […]

बीसीसीआई ने नये केन्द्रीय अनुबंध की घोषणा की, विराट ओर रोहित का हुआ डिमोशन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बीसीसीआई ने नये केन्द्रीय अनुबंध की घोषणा की, विराट ओर रोहित का हुआ डिमोशन शमी सहित पांच खिलाड़ी हुए बाहर, साई सुदर्शन शामिल मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के नये केन्द्रीय अनुबंध में कई बदलाव हुए हैं। बीसीसीआई ने साल 2025-26 सत्र के लिए नया केन्द्रीय अनुबंध जारी कर […]