KKR VS LSG Kolkata defeated Lucknow by 8 wickets

KKR VS LSG: कोलकाता ने लखनऊ को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 26 गेंद पहले ही जीत हासिल कर ली। कोलकाता नाइट राइडर्स को 162 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे श्रेयस अय्यर की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 15.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. केकेआर के लिए ओपनर फिल साल्ट ने सबसे ज्यादा रन बनाए। फिल साल्ट ने 47 गेंदों में 89 रनों का योगदान दिया. उन्होंने अपनी आक्रामक पारी में 14 चौके और 3 छक्के लगाए। फिल साल्ट के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 38 गेंदों पर 38 रन बनाए और नॉटआउट रहे। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके लगाए। हालांकि सुनील नरेन और अंगकृष रघुवंशी जल्दी आउट हो गए, लेकिन फिल साल्ट और श्रेयस अय्यर ने केएल राहुल की टीम के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से मोहसिन खान सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए।
लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 20 ओवर में 161 रन बनाए
इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल की लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 161 रन का स्कोर बनाया. लखनऊ सुपर जाइंट्स के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर पवेलियन लौटते रहे, जिससे टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए निकोलस पूरन ने 32 गेंदों पर 45 रनों का योगदान दिया। केएल राहुल ने भी 27 गेंदों पर 39 रन बनाए।
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क चमके
कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों की बात करें तो मिचेल स्टार्क सबसे सफल रहे. केएल राहुल की टीम की ओर से इस तेज गेंदबाज ने 3 विकेट झटके. इसके अलावा, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट लिया।

×
Date : 15 April 2024 Posted By : EDITOR
KKR VS LSG: कोलकाता ने लखनऊ को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड

📰 Generate e-Paper Clip भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड UNN: भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में 44 साल बाद गोल्ड जीत लिया। भारत ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराया। टीम के लिए […]

भारत-पाकिस्तान 2027 के वनडे वर्ल्डकप में 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे

📰 Generate e-Paper Clip भारत-पाकिस्तान 2027 के वनडे वर्ल्डकप में 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे UNN: भारत और पाकिस्तान 2027 वनडे वर्ल्ड कप में 10 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं। टूर्नामेंट के दौरान दोनों के बीच 3 बार मुकाबला हो सकता है। ICC ने गुरुवार को वनडे वर्ल्ड कप का […]