दिवाली की रात अपने घर के अलावा इन जगहों पर भी दीपक जलाने से होती है मां लक्ष्‍मी प्रसन्न

 

UNN@ दीपावली का त्योहार हिंदुओं के लिए बहुत ही मुख्य त्योहार होता है। प्रति वर्ष दिवाली का पर्व अमावस्या के दिन पड़ता है। इस दिन भगवान श्री राम, रावण का वध करके माता सीता जी और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या वापस लौटे थे। श्री राम, लक्ष्मण जी और माता सीता के अयोध्या वापस लौटने की खुशी में सारे अयोध्यावासियों ने घी के दिए जला कर उनका स्वागत किया था। इसी के चलते दिवाली के दिन लोग अपने घर में दीपक जलाते हैं। लेकिन क्या आज जानते है कि दीपक जलाने के अपने कुछ खास नियम भी होते हैं। शास्त्रों के अनुसार, दिवाली की रात अपने घर के अलावा कई और जगहों पर भी दीपक जलाने चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी की खास कृपा बनती है।
पीपल के पेड़ के नीचे..
दिवाली की रात पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जरूर जलाएं। दीपक जलाने के बाद वापस पीछे पलट कर नहीं देखना चाहिये। दीपक जलाने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
पास के मंदिर में जलाएं दीपक…
घर के अलावा आस पास के मंदिर भी में दीपक जलाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी के अलावा सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलेगा।
घर के पास चौराहे पर भी जलाएं दीपक…
यदि आपके घर के आस पास चौराहा है तो वहां पर दीपक जलाना न भूलें। ऐसा करने से आपकी पैसों की तंगी दूर होगी और मां लक्ष्‍मी का वास हमेशा घर में बना रहेगा।
बेल पत्र के पेड़ के नीचे…
दिवाली की रात एक दीपक बेल पत्र के पेड़ के नीचे जरूर रखें। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा आप पर सालों साल बनी रहेगी।
श्मशान में भी जलाएं दिए…
अगर आपके घर के आस पास कोई श्‍मशान घाट हो तो वहां पर दीपक जरूर जलाएं। यदि आपके जीवन में ग्रह नक्षत्र का दोष है तो वह दूर हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Maha Kumbh Mela 2025 Prayagraj : महाकुंभ मेला संपन्न, रिकॉर्ड 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Kumbh Mela 2025: महाकुंभ मेला संपन्न, रिकॉर्ड 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी UNN: प्रयागराज में 45 दिनों तक विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक एवं आध्यात्मिक समागम- महाकुंभ 2025, बुधवार को अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के साथ संपन्न हो गया। तेरह जनवरी से प्रारंभ हुए इस मेले में देश विदेश से […]

Ujjain mahakal mandir: महाशिवरात्रि महापर्व 2025 पर होगी सम्पूर्ण रात्रि विशेष पूजन

Ujjain mahakal mandir महाशिवरात्रि महापर्व 2025 पर होगी सम्पूर्ण रात्रि विशेष पूजन श्री महाकालेश्वर मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया जायेगा उज्जैन । सनातन धर्म परंपरा में जिस प्रकार शक्ति की आराधना के लिए देवी मंदिरों में नवरात्रि मनाई जाती है, उसी प्रकार उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शिव नवरात्रि मनाई जाती है। […]