MP: मध्यप्रदेश ने देश में बनाया टीकाकरण का नया रिकार्ड - Update Now News

MP: मध्यप्रदेश ने देश में बनाया टीकाकरण का नया रिकार्ड

वैक्सीनेशन महाअभियान के पहले दिन देश में सर्वाधिक 15 लाख टीके मध्यप्रदेश में लगाए गए
प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित करना हमारा संकल्प मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शासकीय अमले सहित समाज के सभी वर्गों तथा जनता का आभार माना 5 लाख अतिरिक्त डोज़ के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी को दिया धन्यवाद

भोपाल : टीकाकरण महा-अभियान में मध्यप्रदेश में रात 8 बजे तक 15 लाख 43 हजार से अधिक लोग कोरोना का टीका लगवा चुके हैं। यह देश में अब तक का एक दिन में लगाये गये टीकों का रिकार्ड है। विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों में अभी भी टीकाकरण जारी है। टीकाकरण महा-अभियान में 10 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। प्रत्येक जिले के लिये लक्ष्य निर्धारित किये गये थे। लगभग सभी जिलों में लक्ष्य से अधिक टीकाकरण किया गया। टीकाकरण का यह रिकार्ड मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई लगातार अपील और विभिन्न वर्ग के लोगों से संवाद और उसमें मिले व्यापक जन-सहयोग के कारण ही संभव हुआ है। मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाने में जन-भागीदारी का जो मॉडल लागू किया गया था, आज का रिकार्ड भी उसी मॉडल की कामयाबी में एक मील का पत्थर है। इस अभियान में मंत्री-मण्डल के सदस्यों के साथ ही सभी जन-प्रतिनिधि, धर्मगुरुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, बुद्धिजीवियों, पत्रकारों, कोरोना वॉलेंटियर्स और गणमान्य नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीकाकरण केन्द्रों में टीका लगवाने के लिये आने वाले लोगों का स्वागत किया गया। उन्हें कोरोना से बचाव के लिये जरूरी उपाय करने का संकल्प दिलाया गया।

×
Date : 22 June 2021 Posted By : EDITOR
MP: मध्यप्रदेश ने देश में बनाया टीकाकरण का नया रिकार्ड
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]