मध्य प्रदेश : मेरा गाँव कोरोना मुक्त अभियान - सांवेर जनपद के ढाबली गांव - Update Now News

मध्य प्रदेश : मेरा गाँव कोरोना मुक्त अभियान – सांवेर जनपद के ढाबली गांव

मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा काश मध्य प्रदेश के सभी गांवों ऐसे हो जाँए

इंदौर : इंदौर ज़िले में ग्राम वासियों की एक ऐसी जागरूकता देखने को मिली जिसका अनुकरण प्रदेश के अन्य ग्रामों में भी होने की कामना इंदौर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने गांव की दहलीज़ पर खड़े होकर की। सांवेर जनपद के ढाबली गांव में प्रवेश करने वाला रास्ता ग्राम वासियों ने बैरिकेडिंग करके रोका हुआ है। आज इंदौर के प्रभारी मंत्री श्री तुलसी सिलावट और कलेक्टर श्री मनीष सिंह जब भ्रमण के दौरान यहाँ पहुँचे तो वे भी इस बैरिकेडिंग को लाँघ नहीं पाए। ग्राम वासियों ने मेरा गाँव कोरोना मुक्त गाँव बनाने के लिए जी जान से जतन किया है। उन्होंने गाँव की घेराबंदी कर रखी है और गांवों में प्रवेश और निर्गम दोनों पर ही सख़्ती कर रखी है। मंत्री और कलेक्टर का क़ाफ़िला जब गाँव में पहुँचा तो ग्राम वासियों ने बैरिकेडिंग के अंदर से ही खड़े होकर उनसे चर्चा की और गाँव में जनता कर्फ्यू के पालन की जानकारी दी। मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने ग्रामवासियों के इस प्रयास को सराहा और कहा कि ऐसे ही प्रयासों से हम गांवों में कोरोना संक्रमण को रोकने में सफल होंगे। गाँव वालों ने गाँव में अंदर आने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग के साथ ही रंगोली भी बना रखी है। और इसके माध्यम से मास्क लगाने और ग्रामवासियों से जनता कर्फ़्यू पालन का पालन करने की अपील भी की है। मौक़े पर उपस्थित राज्य आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य डॉक्टर निशांत खरे ने भी ग्रामवासियों की इस जागरूकता को प्रेरक और अनुकरणीय बताया

×
Date : 09 May 2021 Posted By : EDITOR
मध्य प्रदेश : मेरा गाँव कोरोना मुक्त अभियान – सांवेर जनपद के ढाबली गांव
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]