Many challenges for the incoming government: Farooq Abdullah

आने वाली सरकार के लिए बहुत सारी चुनौतियां होंगी : फारूक अब्दुल्ला

आने वाली सरकार के लिए बहुत सारी चुनौतियां होंगी : फारूक अब्दुल्ला

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले घाटी में सियासी हलचल तेज हो गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि आने वाली सरकार के लिए बेशुमार दुश्वारियां मुंह बाए खड़ी हैं।
फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि कल (मंगलवार को) हम नतीजों के दिन जीत का परचम लहराएंगे। निस्संदेह हम ऐसा करने में सफल रहेंगे। हम एकजुट होकर प्रदेश के विकास और लोगों के हित के लिए काम करेंगे।”
उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में जो भी नई सरकार बनेगी, उसे “एक या दो नहीं, बल्कि बेशुमार दुश्वारियों” का सामना करना होगा, क्योंकि यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि पिछले 10 साल में जम्मू-कश्मीर “अधर में पहुंच गया है”। प्रदेश के चुनौतियों के ग्राफ में इजाफा हुआ है, जिसने यहां के लोगों का जीना दूभर कर दिया है। मौजूदा शासन प्रणाली लोगों के लिए किसी पहलू से उचित नहीं है, जिसे देखते हुए प्रदेश में जो भी सरकार सत्ता में आएगी, उसके सामने बेशुमार दुश्वारियां मुंह बाए खड़ी रहेगी ही।
उन्होंने कहा, “अगर कोई एक चुनौती होती, तो मैं इसका जिक्र भी कर पाता, लेकिन दुर्भाग्य देखिए कि कोई एक चुनौती नहीं है, बल्कि चुनौतियों का अंबार आने वाली सरकार के समक्ष खड़ा है। ऐसी स्थिति में आने वाली सरकार के लिए आने वाला कल पथरीला होने जा रहा है।”
उन्होंने कहा, “हमारी पीडीपी से अभी किसी भी मुद्दे को लेकर कोई बात नहीं है, लेकिन मुझे इस बात की पूरी खुशी है कि वे भी हमारे साथ मिलकर यहां के विकास में अपना अमूल्य योगदान देना चाहते हैं। मैं तो चाहता हूं कि जितने भी अच्छे लोग हैं, वो आगे आएं, और प्रदेश के विकास के लिए काम करें।”

×
Date : 08 October 2024 Posted By : EDITOR
आने वाली सरकार के लिए बहुत सारी चुनौतियां होंगी : फारूक अब्दुल्ला
News Image

आने वाली सरकार के लिए बहुत सारी चुनौतियां होंगी : फारूक अब्दुल्ला

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले घाटी में सियासी हलचल तेज हो गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि आने वाली सरकार के लिए बेशुमार दुश्वारियां मुंह बाए खड़ी हैं।
फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि कल (मंगलवार को) हम नतीजों के दिन जीत का परचम लहराएंगे। निस्संदेह हम ऐसा करने में सफल रहेंगे। हम एकजुट होकर प्रदेश के विकास और लोगों के हित के लिए काम करेंगे।”
उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में जो भी नई सरकार बनेगी, उसे "एक या दो नहीं, बल्कि बेशुमार दुश्वारियों" का सामना करना होगा, क्योंकि यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि पिछले 10 साल में जम्मू-कश्मीर "अधर में पहुंच गया है"। प्रदेश के चुनौतियों के ग्राफ में इजाफा हुआ है, जिसने यहां के लोगों का जीना दूभर कर दिया है। मौजूदा शासन प्रणाली लोगों के लिए किसी पहलू से उचित नहीं है, जिसे देखते हुए प्रदेश में जो भी सरकार सत्ता में आएगी, उसके सामने बेशुमार दुश्वारियां मुंह बाए खड़ी रहेगी ही।
उन्होंने कहा, “अगर कोई एक चुनौती होती, तो मैं इसका जिक्र भी कर पाता, लेकिन दुर्भाग्य देखिए कि कोई एक चुनौती नहीं है, बल्कि चुनौतियों का अंबार आने वाली सरकार के समक्ष खड़ा है। ऐसी स्थिति में आने वाली सरकार के लिए आने वाला कल पथरीला होने जा रहा है।”
उन्होंने कहा, “हमारी पीडीपी से अभी किसी भी मुद्दे को लेकर कोई बात नहीं है, लेकिन मुझे इस बात की पूरी खुशी है कि वे भी हमारे साथ मिलकर यहां के विकास में अपना अमूल्य योगदान देना चाहते हैं। मैं तो चाहता हूं कि जितने भी अच्छे लोग हैं, वो आगे आएं, और प्रदेश के विकास के लिए काम करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

📰 Generate e-Paper Clip MP: उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ.यादव युवा वर्ष के पहले ही महीने में 15 जनवरी को सेना दिवस की आकर्षक गतिविधियों का साक्षी बनेगा भोपाल मध्यप्रदेश में 12 लाख करोड़ का निवेश जमीन पर उतरा पौने तीन वर्ष में […]

मध्यप्रदेश में MSME सेक्टर को नई ताकत: औद्योगिक विकास के लिए बनेगी अलग कंपनी, निजी निवेशकों को भी औद्योगिक पार्क बनाने की अनुमति

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश में MSME सेक्टर को नई ताकत: औद्योगिक विकास के लिए बनेगी अलग कंपनी, निजी निवेशकों को भी औद्योगिक पार्क बनाने की अनुमति  प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के लिए नई “एमएसएमई औद्योगिक विकास कंपनी” का गठन होगा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निजी निवेशक भी अब बना सकेंगे […]