Mohan Yadav Lost WFI Election:

Mohan Yadav Lost WFI Election: भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष का चुनाव हार गए एमपी के सीएम मोहन यादव, मिले सिर्फ पांच वोट

 

 भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष का चुनाव हार गए एमपी के सीएम मोहन यादव, मिले सिर्फ पांच वोट

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी भारतीय कुश्ती महासंघ के उपाध्यक्ष पद हुए चुनाव में हाथ आजमाया था, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा ।उनकी झोली में सिर्फ पांच वोट आए हैं। बता दें कि सीएम पद की कमान सौंपे जाने से पहले उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ चुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया था, लेकिन जब उन्हें शीर्ष नेतृत्व ने सीएम पद के लिए चुना था, तब तक पर्चा दाखिल करने की तारीख निकल चुकी थी, मगर अब चुनावी नतीजे सामने आए हैं, तो उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। बता दें कि आज हुए उपाध्यक्ष पद के लिए पश्चिम बंगाल के असीत कुमार साहा, पंजाब के करतार सिंह, मणिपुर के एन फोने और दिल्ली के जयप्रकाश को चुना गया है। उधर, आज अध्यक्ष पद के लिए संजय सिंह को चुना गया है, जो कि बृजभूषण शरण सिंह के करीबी बताए जाते हैं।
आपको बता दें कि अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने वाले संजय सिंह की झोली में 40 वोट आए हैं, जबकि ओडिशा से चुनाव लड़ने वाली अनीता को महज सात वोट मिले। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़े असम के देवेंदर को 32 वोट और गुजरात के आई डी नानावटी को 15 वोट मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-इजराइल युद्ध एलपीजी संकट के बाद अब पेट्रोल पंपों की ओर बढ़ा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ईरान-इजराइल युद्ध एलपीजी संकट के बाद अब पेट्रोल पंपों की ओर बढ़ा तेल कंपनियों ने किया नया नियम लागू, आम जनता पर भी पड़ेगा असर! नई दिल्‍ली । ईरान और इजराइल के युद्ध एलपीजी सप्‍लाई पर संकट के बाद अब धीरे-धीरे पेट्रोल पंपों की ओर भी बढ़ रहा है। देश […]

204 पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने राहुल गांधी के व्यवहार पर उठाए सवाल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱204 पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने राहुल गांधी के व्यवहार पर उठाए सवाल क्या संसद की सीढ़ियों चाय और बिस्कुट खाने वाली जगह नई दिल्ली । देश के 204 पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने संसद की गरिमा को लेकर चिंता जताकर नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता […]