MP: इंदौर जिले में कोरोना मरीजों की जीवन रक्षा अ‍‍भियान को मिल रहा है बेहतर प्रतिसाद - Update Now News

MP: इंदौर जिले में कोरोना मरीजों की जीवन रक्षा अ‍‍भियान को मिल रहा है बेहतर प्रतिसाद

प्लाज्मा डोनेशन के लिये लगभग 50 दानदाताओं ने दी सहमति

प्रीतमलाल दुआ सभागृह में 19 मई से लगेगा दो दिवसीय शिविर

इंदौर : इंदौर जिले में कोरोना मरीजों के जीवन की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे धनवंतरी अभियान को नागरिकों का बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्लाज्मा डोनेट के लिए बड़ी संख्या में लोग स्वेक्षा से आगे आ रहे हैं। इसको देखते हुए अब 2 दिन का शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह शिविर 19 और 20 मई को प्रीतमलाल दुआ सभागृह में आयोजित होगा। इस शिविर के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं इस शिविर में लगभग 50 दानदाताओं ने अपना प्लाज्मा डोनेट करने की सहमति दी है. यह जानकारी आज यहां संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा शिविर की तैयारियों के संबंध में ली गई बैठक में दी गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल, शिविर के प्रभारी डॉ अशोक यादव तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बैठक में संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने शिविर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविर में दानदाताओं की सुविधा का ध्यान रखा जाए। उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। बताया गया कि शिविर में लगभग 50 दानदाताओं ने अपना प्लाज्मा डोनेट करने की सहमति दी है। इन सभी की एंटीबॉडी जांच करा ली गई है उक्त सभी मरीज फिजिकल रूप से भी फिट है। संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने बताया कि जो दानदाता एक्सचेन के तहत जो प्लाज्मा डोनेट करेंगे उन्हें एक कार्ड दिया जायेगा इस कार्ड के आधार पर वे एक वर्ष के भीतर एमवाय असपताल से प्लाज्मा ले सकते है। बताया गया कि धनवंतरी अभियान के अंतर्गत प्लाजमा डोनेशन का कार्य निरंतर जारी है। बड़ी संख्या में लोग आगे आ रहे हैं। संभागायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा ने बताया कि महू के सैनिकों द्वारा भी प्लाजमा डोनेशन का निर्णय लिया गया है। लगभग 75 सैनिक अपना प्लाज्मा डोनेट करेंगे। इसके लिए इस माह के अंतिम सप्ताह में महू में विशाल शिविर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में संभागायुक्त द्वारा ब्रिगेडियर अमित शर्मा से भी चर्चा की गई है। इस शिविर के आयोजन की तैयारियां भी शुरू करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए बताया गया कि प्रीतमलाल दुआ सभागृह में 19 और 20 मई को 2 दिन का शिविर आयोजित होगा।

×
Date : 18 May 2021 Posted By : EDITOR
MP: इंदौर जिले में कोरोना मरीजों की जीवन रक्षा अ‍‍भियान को मिल रहा है बेहतर प्रतिसाद
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]