Nagpur violence: 140 inflammatory posts identified on social media

नागपुर हिंसा : सोशल मीडिया पर 140 भड़काऊ पोस्ट की पहचान की गई

नागपुर हिंसा : सोशल मीडिया पर 140 भड़काऊ पोस्ट की पहचान की गई

मुंबईः महाराष्ट्र साइबर ने नागपुर हिंसा को लेकर सांप्रदायिक द्वेष फैलाने के इरादे से सोशल मीडिया मंचों पर साझा किए गए 140 से अधिक आपत्तिजनक पोस्ट की पहचान की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि ये आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक, इंस्टाग्राम, ‘एक्स’ और यूट्यूब पर अपलोड किए गए थे। उन्होंने कहा कि ऐसी सामग्री को तत्काल हटाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम 2000 की धारा 79(3)(बी) के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारी के अनुसार, आपत्तिजनक सामग्री जिन खातों से प्रसारित की गई थी, उन्हें संचालित करने वाले लोगों की वास्तविक पहचान उजागर करने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 94 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र साइबर ने नागपुर सिटी साइबर पुलिस थाने के साथ समन्वय करके नागपुर दंगों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री (लिखित संदेश, फोटो, वीडियो, ऑडियो) प्रसारित करने में शामिल कई सोशल मीडिया खातों की पहचान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

T20 World Cup: T-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार:साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱T20 World Cup: T-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार:साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया स्पोर्ट्स डेस्क : वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। रविवार को उसे साउथ अफ्रीका ने तीसरे सुपर-8 मैच में 76 रन के […]

MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिक्षा, पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की ओर मजबूत कदम महूगांव को विकास की सौगात: 85 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण, 100 बिस्तर अस्पताल की घोषणा भगोरिया राष्ट्रीय पर्व का निर्णय और संतुलित विकास […]