सोनी टीवी के शो ‘इश्क पर ज़ोर नहीं’ में अहान की गर्लफ्रेंड रिया का रोल निभाएंगी एक्ट्रेस नेहा राणा - Update Now News

सोनी टीवी के शो ‘इश्क पर ज़ोर नहीं’ में अहान की गर्लफ्रेंड रिया का रोल निभाएंगी एक्ट्रेस नेहा राणा

मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का नए जमाने का रोमांटिक एंटरटेनर शो ‘इश्क पर ज़ोर नहीं’ अपनी बेमिसाल कहानी और लीड किरदारों की जोरदार परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छा गया है। इस शो में लीड एक्टर्स – परम सिंह और अक्षिता मुद्गल, क्रमशः अहान और इश्की का रोल निभा रहे हैं। जिंदगी में बहुत-सी बातों को लेकर दोनों अपनी अलग- अलग सोच रखते हैं। अब अहान और इश्की के प्यार और नफरत भरे रिश्ते में एक नाटकीय मोड़ आने वाला है, जहां इस शो के मेकर्स ने अहान की गर्लफ्रेंड रिया का रोल निभाने के लिए एक्ट्रेस नेहा राणा को चुना है। अहान, रिया को अपने परिवार से मिलाएगा। इस शो में नेहा का किरदार रिया एक मधुर स्वभाव की लड़की है, जिसका जिंदगी के प्रति सकारात्मक नजरिया है।
‘इश्क पर ज़ोर नहीं’ का हिस्सा बनने पर एक्ट्रेस नेहा राणा ने कहा, “मैं भारतीय टेलीविजन के सबसे पसंदीदा शोज़ में से एक का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। रिया का मेरा किरदार अंदर और बाहर से खूबसूरत है। वो अहान से प्यार करती है और जिंदगी के प्रति उसकी सोच भी अहान के जैसी ही है। वो बहुत मिलनसार है। उसके कोई बड़े सपने या अरमान नहीं हैं। वो सिर्फ एक ऐसी शादी चाहती है, जिसमें प्यार हो और वो अपने परिवार का ख्याल रख सके। इस शो में रिया के आने से अहान और इश्की की लव स्टोरी में एक नया मोड़ आएगा। मैं उम्मीद करती हूं कि दर्शक इस कहानी में आने वाला सरप्राइज़ एंजॉय करेंगे और मेरे ऑनस्क्रीन किरदार रिया को अपना प्यार देंगे। देखिए ‘इश्क पर ज़ोर नहीं’, सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

…

×
Date : 27 April 2021 Posted By : EDITOR
सोनी टीवी के शो ‘इश्क पर ज़ोर नहीं’ में अहान की गर्लफ्रेंड रिया का रोल निभाएंगी एक्ट्रेस नेहा राणा
News Image

मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का नए जमाने का रोमांटिक एंटरटेनर शो ‘इश्क पर ज़ोर नहीं’ अपनी बेमिसाल कहानी और लीड किरदारों की जोरदार परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छा गया है। इस शो में लीड एक्टर्स - परम सिंह और अक्षिता मुद्गल, क्रमशः अहान और इश्की का रोल निभा रहे हैं। जिंदगी में बहुत-सी बातों को लेकर दोनों अपनी अलग- अलग सोच रखते हैं। अब अहान और इश्की के प्यार और नफरत भरे रिश्ते में एक नाटकीय मोड़ आने वाला है, जहां इस शो के मेकर्स ने अहान की गर्लफ्रेंड रिया का रोल निभाने के लिए एक्ट्रेस नेहा राणा को चुना है। अहान, रिया को अपने परिवार से मिलाएगा। इस शो में नेहा का किरदार रिया एक मधुर स्वभाव की लड़की है, जिसका जिंदगी के प्रति सकारात्मक नजरिया है।
‘इश्क पर ज़ोर नहीं’ का हिस्सा बनने पर एक्ट्रेस नेहा राणा ने कहा, “मैं भारतीय टेलीविजन के सबसे पसंदीदा शोज़ में से एक का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। रिया का मेरा किरदार अंदर और बाहर से खूबसूरत है। वो अहान से प्यार करती है और जिंदगी के प्रति उसकी सोच भी अहान के जैसी ही है। वो बहुत मिलनसार है। उसके कोई बड़े सपने या अरमान नहीं हैं। वो सिर्फ एक ऐसी शादी चाहती है, जिसमें प्यार हो और वो अपने परिवार का ख्याल रख सके। इस शो में रिया के आने से अहान और इश्की की लव स्टोरी में एक नया मोड़ आएगा। मैं उम्मीद करती हूं कि दर्शक इस कहानी में आने वाला सरप्राइज़ एंजॉय करेंगे और मेरे ऑनस्क्रीन किरदार रिया को अपना प्यार देंगे। देखिए ‘इश्क पर ज़ोर नहीं’, सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Legendary Stories with Legendary Cricketers: From the Pitch to the Locker Room, Netflix’s The Great Indian Kapil Show Hits a Sixer with Sunil Gavaskar and Ravi Shastri

📰 Generate e-Paper Clip Legendary Stories with Legendary Cricketers: From the Pitch to the Locker Room, Netflix’s The Great Indian Kapil Show Hits a Sixer with Sunil Gavaskar and Ravi Shastri Ravi Shastri makes his first appearance on the show with Sunil Gavaskar for some cricket banter, locker room secrets and plenty of festive fun […]

राम के बाद अब राजा दशरथ के रूप में लौटे अरुण गोविल, ‘रामायणम्’ से सामने आया नया पोस्टर

📰 Generate e-Paper Clip राम के बाद अब राजा दशरथ के रूप में लौटे अरुण गोविल, ‘रामायणम्’ से सामने आया नया पोस्टर ‘रामायणम्’ के मेकर्स ने जारी किया अरुण गोविल का नया पोस्टर, आइकॉनिक राम से अब बने अयोध्या के राजा दशरथ _ रामायणम्’ के मेकर्स ने अरुण गोविल को राजा दशरथ के रूप में […]