On returning home, the passengers shouted Hindustan Zindabad

वतन वापसी पर यात्रियों ने लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे

ईरान में संकट, भारत बना नेपाल-श्रीलंका का सहारा

ईरान-इज़रायल तनाव के बीच भारत ने ऑपरेशन सिंधु के तहत न सिर्फ भारतीय, बल्कि नेपाल और श्रीलंका के नागरिकों की भी वापसी में मदद करने का फैसला किया है।

नई दिल्ली । ईरान‑इज़रायल संघर्ष के बीच केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन सिंधु” ने शनिवार को एक और अहम पड़ाव पार कर लिया। तेहरान से रवाना हुई तीसरी विशेष उड़ान तड़के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारी गई, जिसमें 290 भारतीय नागरिक सवार थे। ईरान से वतन वापसी पर टर्मिनल से बाहर निकले यात्रियों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारों से आसमान को गुंजायमान कर दिया।
भारत लौटे इन यात्रियों में सबसे अधिक 190 लोग केंद्र‑शासित जम्मू‑कश्मीर से हैं; शेष हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के निवासी हैं।
विदेश मंत्रालय में सचिव (सीपीवी एवं ओआईए) अरुण कुमार चटर्जी ने हवाई अड्डे पर मीडिया को बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे लिए भारतीयों की सुरक्षा और कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऑपरेशन सिंधु शुरू हुए अभी तीन दिन ही हुए हैं और हम पहले ही 500 से अधिक नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश पहुँचा चुके हैं। इस अवसर पर चटर्जी ने आर्मेनिया और तुर्कमेनिस्तान का विशेष आभार जताते हुए कहा कि इन देशों ने भारतीयों की निर्बाध आवाजाही में अमूल्य सहयोग प्रदान किया है।
युद्ध की दहशत के बीच वतन लौटे यात्रियों ने भारत सरकार के प्रबंधों की सराहना की है। ईरान से लौटीं एलिया वतूल ने मीडिया के समक्ष कहा, कि वहाँ हालात अनिश्चितता वाले थे, लेकिन हमें भारत सरकार ने पाँच सितारा स्तर की सुविधा और सतत हौसला दिया है। हमें विश्वास था कि सही‑सालामत लौटेंगे—और आज वही हुआ। वहीं मौलाना सैय्यद मोहम्मद सईद ने कहा, कि दूतावास ने तुरंत हमें सेफ़ ज़ोन में पहुँचाकर राहत प्रदान की और फ्लाइट का इंतज़ाम किया; हम प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री के शुक्रगुज़ार हैं।
इसके साथ ही चटर्जी ने आगे बताया कि ईरान और इज़रायल में रह रहे शेष भारतीयों को दूतावास की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने को कहा गया है। उन्होंने कहा, सूची पूरी होते ही अतिरिक्त इवैक्यूएशन फ्लाइट्स तैनात की जाएँगी; कई एयरलाइनों से बातचीत चल रही है। जब तक हर इच्छुक भारतीय स्वदेश नहीं लौट जाता, ऑपरेशन सिंधु जारी रहेगा।

×
Date : 21 June 2025 Posted By : EDITOR
वतन वापसी पर यात्रियों ने लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति वनों के संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए 17 हजार 240 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति पन्ना, विदिशा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और उज्जैन की सिंचाई परियोजनाओं […]

पीयूष गोयल ने डेनमार्क के मंत्री से की मुलाकात, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर हुई चर्चा

📰 Generate e-Paper Clip पीयूष गोयल ने डेनमार्क के मंत्री से की मुलाकात, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर हुई चर्चा नई द‍िल्‍ली। भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को डेनमार्क के व्यापार और प्रतिस्पर्धा मंत्री मार्टिन लिडेगार्ड के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच व्‍यापार […]