जेल में पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी - Update Now News

जेल में पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी

नई दिल्ली। कोरोना काल में लगातार लोगों के बीच पहुंचकर पूरी सक्रियता के साथ लोगों की सेवा कर रहे जाप नेता पप्पू यादव को बिहार पुलिस ने एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अदालत ने भी उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अदालत से पप्पू यादव ने गुहार लगाई की उनका अभी हाल ही में ऑपरेशन हुआ है। ऐसे में उनके लिए जेल में वह सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी जिनकी उनको जरूरत है ऐसे में उन्हें जेल नहीं भेजा जाए। लेकिन अदालत ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया और पप्पू को सुपौल जेल शिफ्ट कर दिया गया। यहां जाप सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव की वीरपुर उपकारा जेल में तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उसे DMCH दरभंगा भेजा गया है। इस दौरान DMCH दरभंगा के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ रही। पप्पू यादव को बेहतर इलाज के लिए DMCH दरभंगा में भेजा गया है। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए कई थानों की पुलिस के साथ दो DSP भी दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]