West Bengal: कूचबिहार पहुंचे राज्यपाल जगदीप धनखड़ के सामने ‘गो बैक’ नारे लगे - Update Now News

West Bengal: कूचबिहार पहुंचे राज्यपाल जगदीप धनखड़ के सामने ‘गो बैक’ नारे लगे

 

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद भी सियासी तकरार जारी है। इस बीच जब राज्यपाल जगदीप धनखड़ हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने निकले तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। कूचबिहार के दिनहटा में राज्यपाल धनखड़ के सामने ‘गो बैक’ के नारे लगे, उन्हें काले झंडे दिखाए गए। इससे नाराज होकर राज्यपाल ने सुरक्षा में तैनात एक इंस्पेक्टर को सरेआम डांट दिया। दरअसल, बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा निकले थे। दौरे के दौरान राज्यपाल धनखड़ का कूचबिहार में कुछ लोगों ने विरोध करते हुए गो बैक के नारे लगाए। लोगों को इकट्ठा और नारेबाजी करते देख राज्यपाल अपनी गाड़ी से उतरे और कुछ बात की। बता दें विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद कूचबिहार के कुछ हिस्सों में हिंसा देखने को मिली थी। आज जब यहां राज्यपाल पहुंचे तो लोग उनका विरोध करने लगे। हंगामे को लेकर उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान राज्यपाल धनखड़ ने बंगाल पुलिस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यहां कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है।

×
Date : 14 May 2021 Posted By : EDITOR
West Bengal: कूचबिहार पहुंचे राज्यपाल जगदीप धनखड़ के सामने ‘गो बैक’ नारे लगे
News Image

 

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद भी सियासी तकरार जारी है। इस बीच जब राज्यपाल जगदीप धनखड़ हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने निकले तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। कूचबिहार के दिनहटा में राज्यपाल धनखड़ के सामने ‘गो बैक’ के नारे लगे, उन्हें काले झंडे दिखाए गए। इससे नाराज होकर राज्यपाल ने सुरक्षा में तैनात एक इंस्पेक्टर को सरेआम डांट दिया। दरअसल, बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा निकले थे। दौरे के दौरान राज्यपाल धनखड़ का कूचबिहार में कुछ लोगों ने विरोध करते हुए गो बैक के नारे लगाए। लोगों को इकट्ठा और नारेबाजी करते देख राज्यपाल अपनी गाड़ी से उतरे और कुछ बात की। बता दें विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद कूचबिहार के कुछ हिस्सों में हिंसा देखने को मिली थी। आज जब यहां राज्यपाल पहुंचे तो लोग उनका विरोध करने लगे। हंगामे को लेकर उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान राज्यपाल धनखड़ ने बंगाल पुलिस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यहां कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती का असर! म्यांमार के रास्ते भारत पहुंचीं 4 युवतियां, यूपी में खुलासा

📰 Generate e-Paper Clip बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती का असर! म्यांमार के रास्ते भारत पहुंचीं 4 युवतियां, यूपी में खुलासा UNN: भारत में अवैध तरीके से विदेशी युवतियों को दाखिल कराने वाले नेटवर्क की जांच में घुसपैठ के नए रास्ते और संपर्क सामने आए हैं। आरोपित मोहम्मद हसन से पूछताछ में पता चला कि बांग्लादेश […]

भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन

📰 Generate e-Paper Clip भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन नए ICCT और MANIT अध्ययन के अनुसार, इलेक्ट्रिक बसें प्रति किलोमीटर 54% कम ऊर्जा का उपयोग करती हैं और इलेक्ट्रिक कचरा संग्रह ट्रक डीजल समकक्षों की […]