जेल में पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी - Update Now News

जेल में पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी

नई दिल्ली। कोरोना काल में लगातार लोगों के बीच पहुंचकर पूरी सक्रियता के साथ लोगों की सेवा कर रहे जाप नेता पप्पू यादव को बिहार पुलिस ने एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अदालत ने भी उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अदालत से पप्पू यादव ने गुहार लगाई की उनका अभी हाल ही में ऑपरेशन हुआ है। ऐसे में उनके लिए जेल में वह सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी जिनकी उनको जरूरत है ऐसे में उन्हें जेल नहीं भेजा जाए। लेकिन अदालत ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया और पप्पू को सुपौल जेल शिफ्ट कर दिया गया। यहां जाप सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव की वीरपुर उपकारा जेल में तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उसे DMCH दरभंगा भेजा गया है। इस दौरान DMCH दरभंगा के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ रही। पप्पू यादव को बेहतर इलाज के लिए DMCH दरभंगा में भेजा गया है। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए कई थानों की पुलिस के साथ दो DSP भी दिखे।

×
Date : 14 May 2021 Posted By : EDITOR
जेल में पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी
News Image

नई दिल्ली। कोरोना काल में लगातार लोगों के बीच पहुंचकर पूरी सक्रियता के साथ लोगों की सेवा कर रहे जाप नेता पप्पू यादव को बिहार पुलिस ने एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अदालत ने भी उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अदालत से पप्पू यादव ने गुहार लगाई की उनका अभी हाल ही में ऑपरेशन हुआ है। ऐसे में उनके लिए जेल में वह सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी जिनकी उनको जरूरत है ऐसे में उन्हें जेल नहीं भेजा जाए। लेकिन अदालत ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया और पप्पू को सुपौल जेल शिफ्ट कर दिया गया। यहां जाप सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव की वीरपुर उपकारा जेल में तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उसे DMCH दरभंगा भेजा गया है। इस दौरान DMCH दरभंगा के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ रही। पप्पू यादव को बेहतर इलाज के लिए DMCH दरभंगा में भेजा गया है। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए कई थानों की पुलिस के साथ दो DSP भी दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

📰 Generate e-Paper Clip नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा गोवा स्थित घर में बेहोश मिले थे अभिनेता, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया Mumbai: बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, […]

मीडिया अटेंशन के लिए विरोध की हदें पार..भाई-बहन की जोड़ी, मुद्दा कोई भी हो—विरोध जारी!

📰 Generate e-Paper Clip मीडिया अटेंशन के लिए विरोध की हदें पार..भाई-बहन की जोड़ी, मुद्दा कोई भी हो—विरोध जारी! UNN: चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के दौरान बुधवार को दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। सुरक्षा बलों ने […]