PM Modi congratulated India for winning T20 World

टी 20 वर्ल्ड कप में भारत विजय, पीएम मोदी ,अमित शाह ने वीडियो शेयर कर दी बधाई

 

नई दिल्ली – टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में 17 साल बाद भारत ने खिताब जीत लिया है। भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका की टीम को 7 रन से हराया। भारत की जीत के बाद देश भर में क्रिकेट फैंस पटाखे फोड़कर खुशी मना रहे हैं। वहीं भारत की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी खिलाड़ियों और देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर भारत की जीत की बधाई दी। करोड़ों देशवासियों का दिल जीत लिया
पीएम मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। पीएम ने कहा, सभी देशवासियों की ओर आपको (टीम इंडिया) बहुत बहुत बधाई। आज 140 करोड़ देशवासी आपके शानदार प्रदर्शन के लिए गर्व महसूस कर रहे हैं। खेल के मैदान में आपने वर्ल्ड कप जीता है, लेकिन भारत के हर गांव की गली-गली में कोटि-कोटि देशवासियों का दिल जीता है। ये टूर्नामेंट विशेष कारण से याद रखा जाएगा। इतने देश इतनी टीमें, लेकिन हमारी टीम एक मैच नहीं हारी, ये छोटी बात नहीं है। आपने हर बॉल को खेला और शानदार विजय प्राप्त की। इस जीत से आपका हौसला तो बढ़ा ही और टूर्नामेंट भी रोचक बना।’
गृहमंत्री अमित शाह ने भी दी बधाई
पीएम मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, विश्व विजेता टीम इंडिया को बधाई। हमारे देश के लिए एक गौरवशाली क्षण है। हमारे खिलाड़ियों ने पूरे टी 20 वर्ल्ड कप में बेजोड़ टीम भावना और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरा देश गर्व से फूला नहीं समा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]