PM Modi is committed to peace in the world

दुनिया में शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं PM मोदी

दुनिया में शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं पीएम मोदी

चिली के राष्ट्रपति बोरिक फोंट ने की मोदी की तारीफ

नई दिल्ली । चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फोंट ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें जियोपॉलिटिक्स में एक ‘अहम खिलाड़ी’ बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के व्लादिमीर जेलेंस्की दोनों से बातचीत कर सकते हैं। उन्होंने यह बातें राष्ट्रपति मुर्मू की ओर से उनके सम्मान में आयोजित भोज में कही। उनका यह बयान पिछले साल जुलाई में पीएम मोदी की रूस में पुतिन और अगस्त में यूक्रेन में जेलेंस्की से मुलाकात के संदर्भ में थी।
पीएम मोदी ने पहले भी पुतिन के सामने कहा था कि यह युद्ध का युग नहीं है। वहीं यूक्रेन में वह शांति का संदेश लेकर गए थे। उन्होंने बातचीत और कूटनीति पर जोर दिया था। राष्ट्रपति बोरिक ने कहा कि आप दुनिया में शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं। चिली के राष्ट्रपति बोरिक 1 से 5 अप्रैल तक भारत के दौरे पर हैं। पीएम मोदी के न्योते पर वह भारत आए हैं। उनकी यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करना है।
मंगलवार को दोनों नेताओं ने बैठक की इसमें व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज और स्वास्थ्य पर बातचीत हुई। पीएम मोदी ने लैटिन अमेरिका को भारत का एक महत्वपूर्ण मित्र और साझेदार बताया। पीएम मोदी ने कहा था कि भारत और चिली भले ही विश्व मानचित्र के अलग-अलग छोर पर हों, हमारे बीच विशाल महासागर हों, लेकिन प्रकृति ने हमें अनोखी समानताओं से जोड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]