Police arrested three close female associates of Chaitanyananda

चैतन्यानंद की तीन करीबी महिला सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

चैतन्यानंद की तीन करीबी महिला सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

महिलाओं ने माना कि चैतन्यानंद के कहने पर छात्राओं पर दबाव बनाया

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी की तीन करीबी महिला सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में तीनों महिलाओं ने माना कि उन्होंने चैतन्यानंद के कहने पर छात्राओं पर दबाव बनाया।
रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं में श्री शारदा इंस्टीट्यूट की श्वेता शर्मा (एसोसिएट डीन), भावना कपिल (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) और काजल (सीनियर फैकल्टी) शामिल हैं। आरोप है कि इन्होंने अपराध में सहयोग, शिकायतकर्ताओं को धमकाया और सबूत नष्ट करने में मदद की। पुलिस की जांच में सामने आया है कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक गेस्ट हाउस में चैतन्यानंद महिला छात्रों के साथ रुका था। वहां के लोकल लोगों ने भी इसकी पुष्टि की है। इतना ही नहीं पुलिस को चैतन्यानंद के फोन से डिजिटल सबूत भी मिले हैं। इसमें वह एक वॉट्सएप ग्रुप में छात्राओं की फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, बढ़ते सबूतों के बावजूद चैतन्यानंद ने कोई पछतावा नहीं दिखाता है।
इसके पहले 1 अक्टूबर को चैतन्यानंद जिस कॉलेज में पढ़ाता था, वहां से उसके कमरे से पुलिस को एक सेक्स टॉय और पांच पोर्न सीडी मिली थीं। दिल्ली पुलिस ने कैंपस में छापेमारी की थी। इस दौरान अश्लील सामग्री के अलावा प्रधानमंत्री मोदी, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और ब्रिटेन के एक अन्य नेता के साथ कथित तौर पर स्वामी की जाली तस्वीरें भी मिलीं। वहीं, 30 सितंबर को पुलिस ने चैतन्यानंद के मोबाइल से कई महिलाओं की चैट बरामद की थी। इसमें पता चला कि वह महिलाओं को आकर्षित करने के लिए उनसे कई वादे करता था।
चैतन्यानंद पर श्री शारदा इंस्टीट्यूट की 17 छात्राओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है। उसके खिलाफ 4 अगस्त को पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। तब वह इंस्टीट्यूट का प्रमुख था। चैतन्यानंद को 9 अगस्त को पद से निष्कासित किया गया था। तब से वह फरार था। चैतन्यानंद पुलिस से बचने के लिए बिना सीसीटीवी कैमरों वाले सस्ते होटलों में ठहरता था। वह उत्तर प्रदेश के धार्मिक शहरों वृंदावन, मथुरा में भी छिपा रहा। चैतन्यानंद के करीबी उसके लिए होटल चुनते थे। 27 सितंबर को वह आगरा के एक होटल में ठहरा था। 28 सितंबर की सुबह 3:30 बजे पुलिस ने चैतन्यानंद को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]