geography or not to live Army Chief's strict warning to Pakistan

भूगोल में रहना है या नहीं रहना……आर्मी चीफ की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी

नई दिल्ली। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ी चेतावनी देते हुए साफ कहा है कि इस बार भारत पहले की तरह संयम नहीं बरतेगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, कि पाकिस्तान को यह तय करना होगा कि वह भूगोल में रहना चाहता है या नहीं।
राजस्थान के अनूपगढ़ में सैनिकों को संबोधित करते हुए जनरल द्विवेदी ने कहा, कि इस बार हम उस तरह से संयम नहीं बरतेंगे, जैसा ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में किया गया था। इस बार भारत ऐसा कदम उठाएगा जिससे पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि वह भूगोल में रहना चाहता है या नहीं। अगर पाकिस्तान को भूगोल में रहना है, तो उसे राज्य-प्रायोजित आतंकवाद बंद करना होगा। आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एक चार-दिवसीय टेस्ट मैच की तरह बताया और कहा कि युद्ध कभी भी योजना के मुताबिक नहीं चलता। उन्होंने सेना को हर स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।
इससे एक दिन पहले गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी थी। गुजरात के भुज में शस्त्र पूजा के अवसर पर उन्होंने सर क्रीक क्षेत्र में पाकिस्तान की हरकतों का उल्लेख करते हुए कहा था, कि पड़ोसी देश को सुधर जाना चाहिए। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि आतंकवाद के खिलाफ भारत का अभियान ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ निलंबित है, बंद नहीं हुआ है। जब भी आतंकवाद पर कार्रवाई की आवश्यकता होगी, इसे दोबारा शुरू किया जाएगा। भारत ने हाल ही में यह नीति भी तय की है, कि आतंकवादियों के साथ-साथ उनके समर्थकों से भी उसी कठोरता के साथ निपटा जाएगा।

×
Date : 04 October 2025 Posted By : EDITOR
भूगोल में रहना है या नहीं रहना……आर्मी चीफ की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी
News Image

भूगोल में रहना है या नहीं रहना......आर्मी चीफ की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी

नई दिल्ली। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ी चेतावनी देते हुए साफ कहा है कि इस बार भारत पहले की तरह संयम नहीं बरतेगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, कि पाकिस्तान को यह तय करना होगा कि वह भूगोल में रहना चाहता है या नहीं।
राजस्थान के अनूपगढ़ में सैनिकों को संबोधित करते हुए जनरल द्विवेदी ने कहा, कि इस बार हम उस तरह से संयम नहीं बरतेंगे, जैसा ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में किया गया था। इस बार भारत ऐसा कदम उठाएगा जिससे पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि वह भूगोल में रहना चाहता है या नहीं। अगर पाकिस्तान को भूगोल में रहना है, तो उसे राज्य-प्रायोजित आतंकवाद बंद करना होगा। आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एक चार-दिवसीय टेस्ट मैच की तरह बताया और कहा कि युद्ध कभी भी योजना के मुताबिक नहीं चलता। उन्होंने सेना को हर स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।
इससे एक दिन पहले गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी थी। गुजरात के भुज में शस्त्र पूजा के अवसर पर उन्होंने सर क्रीक क्षेत्र में पाकिस्तान की हरकतों का उल्लेख करते हुए कहा था, कि पड़ोसी देश को सुधर जाना चाहिए। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि आतंकवाद के खिलाफ भारत का अभियान ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ निलंबित है, बंद नहीं हुआ है। जब भी आतंकवाद पर कार्रवाई की आवश्यकता होगी, इसे दोबारा शुरू किया जाएगा। भारत ने हाल ही में यह नीति भी तय की है, कि आतंकवादियों के साथ-साथ उनके समर्थकों से भी उसी कठोरता के साथ निपटा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने

📰 Generate e-Paper Clip टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए […]