तृणमूल कांग्रेस के रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने लिया संन्यास - Update Now News

तृणमूल कांग्रेस के रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने लिया संन्यास

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। वहीं इन सबके बीच काफी चर्चा में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का एक ट्वीट है, जिसमें में उन्होंने मतदान से पहले कहा था कि, अगर भारतीय जनता पार्टी बंगाल में दहाई का आंकड़ा पार कर लेती है तो वो संन्यास ले लेंगे। हालांकि उनकी बात सच साबित हुई है, और भाजपा अभी तक 100 से कम सीटें जीतती दिखाई दे रही है। इसके बाद भी तृणमूल कांग्रेस के रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने चुनावी कामकाज से संन्यास ले लिया है। बता दें कि इंडिया टुडे से खास बातचीत में प्रशांत किशोर ने जानकारी दी कि, वो अब आगे इस काम को नहीं करेंगे। अब चुनाव प्रबंधन का काम नहीं संभालेंगे। उन्होंने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।
खुद के संन्यास लेने के पीछे की वजह को लेकर उन्होंने कहा कि, ये काम मैं कभी भी नहीं करना चाहता था, लेकिन मैं आ गया और मैंने अपने हिस्से का काम कर लिया है। पीके ने कहा कि आईपैक में मेरे से काफी ज्यादा काबिल लोग हैं, वो ज्यादा अच्छा काम करेंगे, इसलिए मुझे लगा कि अब मुझे ब्रेक ले लेना चाहिए। इस काम के बाद मुझे कुछ तो करना है, लेकिन इसके बारे में मुझे सोचना पड़ेगा।

 

×
Date : 02 May 2021 Posted By : EDITOR
तृणमूल कांग्रेस के रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने लिया संन्यास
News Image

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। वहीं इन सबके बीच काफी चर्चा में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का एक ट्वीट है, जिसमें में उन्होंने मतदान से पहले कहा था कि, अगर भारतीय जनता पार्टी बंगाल में दहाई का आंकड़ा पार कर लेती है तो वो संन्यास ले लेंगे। हालांकि उनकी बात सच साबित हुई है, और भाजपा अभी तक 100 से कम सीटें जीतती दिखाई दे रही है। इसके बाद भी तृणमूल कांग्रेस के रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने चुनावी कामकाज से संन्यास ले लिया है। बता दें कि इंडिया टुडे से खास बातचीत में प्रशांत किशोर ने जानकारी दी कि, वो अब आगे इस काम को नहीं करेंगे। अब चुनाव प्रबंधन का काम नहीं संभालेंगे। उन्होंने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।
खुद के संन्यास लेने के पीछे की वजह को लेकर उन्होंने कहा कि, ये काम मैं कभी भी नहीं करना चाहता था, लेकिन मैं आ गया और मैंने अपने हिस्से का काम कर लिया है। पीके ने कहा कि आईपैक में मेरे से काफी ज्यादा काबिल लोग हैं, वो ज्यादा अच्छा काम करेंगे, इसलिए मुझे लगा कि अब मुझे ब्रेक ले लेना चाहिए। इस काम के बाद मुझे कुछ तो करना है, लेकिन इसके बारे में मुझे सोचना पड़ेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे

📰 Generate e-Paper Clip भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) भारतीय किसानों, निर्यातकों और छोटे कारोबारियों के लिए ब्रिटेन के बाजार में नए अवसर खोल रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा […]

गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी

📰 Generate e-Paper Clip गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी मंदसौर में एग्रो पार्क और रसायन पार्क के प्रस्ताव,रतलाम में बायो फार्मा पार्क के अतिरिक्त धार में वस्त्र एवं संबद्ध उद्योग पार्क के प्रस्तावों पर मंत्रि-परिषद की मंजूरी कैबिनेट का एक और बड़ा निर्णय – […]